Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई 'बाल विवाह मुक्त भारत' की शपथ, कहा— बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

कटनी मंडी शुल्क 1.5% करने के फैसले का कांग्रेस ने किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा— विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक वातावरण मन को देता है अपार शांति, गुरु परंपरा

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की बड़ी जीत पर दी बधाई, बताया जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, May 4, 2026

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की बड़ी जीत पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने दी बधाई, बताया जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश

कटनी(4 मई)-पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली उल्लेखनीय सफलता पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि यह परिणाम देश के दूरदर्शी नेतृत्व, जनहितकारी नीतियों एवं निरंतर विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य करते हुए हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जिससे आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की पारदर्शी कार्यप्रणाली, निर्णायक नेतृत्व और गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के हित में संचालित योजनाओं ने जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। यही विश्वास इन राज्यों के चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

महापौर ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह के साथ जनसेवा में लगे रहें और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

अंत में उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र में जनता के विश्वास का प्रतीक है, जो देश को प्रगति और आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन