Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महेंद्र गोयनका से राज उगलवाने कोलकत्ता पुलिस को फिर मिली रिमांड : कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jul 28, 2026

महेंद्र गोयनका से राज उगलवाने कोलकत्ता पुलिस को फिर मिली रिमांड, 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

कंपनी हड़पने के साथ ही वित्तीय अभिलेख, बैंकिंग लेन-देन, संपत्ति संबंधी दस्तावेज को लेकर आगे होगी जांच

कोलकत्ता/कटनी। कोलकत्ता पुलिस ने कटनी निवासी विधायक संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों से 1000 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में रायपुर निवासी षड्यंत्रकारी महेन्द्र गोयनका को दस दिनों की रिमांड पूरी होने पर आज कोलकत्ता कोर्ट में पेश किया कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस एवं पुलिस के द्वारा अब तक की गई जांच से संतुष्ट होकर एवं पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच के लिए मुख्य आरोपी महेंद्र गोयनका को पुनः रिमांड जारी करने का आग्रह किया जिस पर कोर्ट ने महेंद्र गोयनका को पुनः चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है ।

अब दिनों की पुलिस रिमांड मिलने के बाद कंपनियों को हड़पने,करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन में कथित अनियमितताओं, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार तथा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से कंपनी पर अवैध कब्जा करने के आरोपों की जांच अब और तेज होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी को अब तक की पूछताछ और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। पुलिस का मानना है कि कंपनी के स्वामित्व, वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों में कथित हेरफेर से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए आरोपियों से आगे भी विस्तृत पूछताछ आवश्यक है।

जांच के दायरे में कंपनी के वित्तीय अभिलेख, बैंकिंग लेन-देन, संपत्ति संबंधी दस्तावेज तथा कथित रूप से तैयार किए गए कूटरचित दस्तावेज शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए सभी संबंधित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Tags :

katni

Katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन