: सिवनी जिला युवा मोर्चा ने युवाओं को बनाया विकसित भारत एम्बेसडर
Thu, Jan 11, 2024
सिवनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आह्वान पर विकसित
विकसित एम्बेसडर अभियान
चलाया जा रहा है जिसमें सभी युवाओं को नमो App के बारे में जानकारी दी जा रही एवं डाउनलोड कराया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थाओं में जा कर कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, जिला महामंत्री तुलेश डहरवाल,जिला उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर, जिला पी आर टी प्रभारी दक्षिण नगर अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया, उतर मण्डल अध्यक्ष भुनेश कुलाहड़े, नमो एप प्रभारी नितेश ठाकुर,नगर महामंत्री ऋतिक तिवारी,नगर उपाध्याक्ष तेजस, तिवारी श्रयांश खरे अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
: Seoni News- डॉक्टर मुकेश अहिरवार के जन्मदिन पर डॉ. पत्नी रश्मि ने लगाई फाँसी
Tue, Jan 9, 2024
सिवनी।
जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मुकेश अहिरवार निवासी आर्चीपुरम टैगोर वार्ड व यश हॉस्पिटल के संचालक की 40 वर्षीय पत्नी डॉ. रश्मि अहिरवार ने अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। डॉक्टर की मौत की खबर नगर में फैलते ही सनसनी फैल गई जिला अस्पताल के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी भी यह खबर सुन सदमे में रह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में पदस्थ बच्चों के डॉक्टर मुकेश अहिरवार का सोमवार को जन्मदिन था जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए वे कुरई क्षेत्र स्थित करमाझिरी रुखड़ के रिसोर्ट गए हुए थे। जहां उनके साथ उनके कुछ डॉक्टर मित्र व परिजन भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि जन्मदिन मनाने के बाद रात में लगभग 10 बजे वापस घर पहुंचे। जहां न जाने ऐसी क्या स्थिति बनी जिसके चलते डेंटल डॉक्टर रश्मि अहिरवार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर की एक पुत्री व एक पुत्र है, बच्चे दोनों छोटे हैं।
जबलपुर में होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के मुताबिक डॉ मुकेश अहिरवार का मूल निवास व उनकी पत्नी डॉक्टर रश्मि अहिरवार का निवास जबलपुर बताया जा रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल सिवनी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अंतिम संस्कार जबलपुर में किए जाने की बात सामने आ रही है।
घर पर पहुंची एफएसएल टीम
डॉ रश्मि अहिरवार द्वारा घर में फांसी लगाई जाने की जांच को लेकर कोतवाली पुलिस ने जहां मर्ग कायम किया है वहीं जांच के लिए एफएसएल टीम आर्चीपुरम स्थित घर पहुंच चुकी है।
जिला अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ डॉक्टर
डॉ रश्मि अहिरवार के द्वारा खुदकुशी किए जाने की खबर जैसे ही लोगों को लगी वहीं जिला अस्पताल के वरिष्ठ व सेवानिवृत हो चुके डॉक्टर भी यह खबर सुन हतप्रभ रह गए और वह जिला अस्पताल सुबह पहुंचे।
Read more -
seoni news नगर के मुख्य मार्ग पर लग रहीं चिकन अंडे की दुकान- ऋषभ चौरसिया।
: seoni news - नगर के मुख्य मार्ग पर लग रहीं चिकन अंडे की दुकान- ऋषभ चौरसिया।
Fri, Dec 29, 2023
ज्ञात हो के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के आदेश अनुसार खुले में मास बेचने पर सख्त करवाही करने के निर्देश शासन को दिए गए हैं।
लेकिन आदेश को नजरंदाज करके शहर के मुख्य मार्गों में खुले में मांस बेचा जा रहा है।
इसी समस्या को लेकर आज जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण नगर अध्यक्ष श्री ऋषभ चौरसिया ने आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत कराया और जल्द से जल्द इसमें करवाही करने के लिए कहां।