: Seoni News-नवरात्रि को लेकर बैठक हुई सम्पन।
Sun, Sep 26, 2021
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नारी शक्ति दुर्गा समिति लाडिया मोहल्ला विवेकानंद वार्ड सिवनी में मा दुर्गा का आगमन हो रहा हे।लगातार दो वर्षों से भव्य रूप से समिति द्वारा इसका आयोजन किया जाता हे।
नवरात्रि के 9 दिनों तक विभिन तरह के आयोजन इस समिति द्वारा किये जाते हैं।हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी विभिन्न आयोजन किये जाने हैं।जिसके निमित नारी दुर्गा पूजा उत्सव समिति की बैठक आगामी नवरात्रि के कार्यक्रम को लेकर मंडप इस्थल में सम्पन हुई।
जिसमे समिति के सभी पदाधिकारी महिला पुरुष युवा एवं मोहल्ले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे साथ ही तय किया गया की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समिति द्वारा सभी आयोजन किये जायेंगे।
यह भी पढ़ें
Seoni News: छिंदवाड़ा में पदस्थ प्रधान आरक्षक की सिवनी के जंगल हत्या कर दफनाया शव
: Seoni News: छिंदवाड़ा में पदस्थ प्रधान आरक्षक की सिवनी के जंगल हत्या कर दफनाया शव
Thu, Sep 23, 2021
Seoni News
- छिंदवाड़ा के चौरई अनुविभाग के चांद पुलिस थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विजय बघेल (46) की हत्या कर शव को सिवनी के बम्होड़ी (बरघाट) जंगल में दफनाने का मामला सामने आया है।
मृतक प्रधाान आरक्षक मूलत: सिवनी के
जैतपुर
गांव का निवासी था, जिसकी पदस्थापना करीब 15-20 दिन पहले छिंदवाड़ा पुलिस लाइन से चौरई अंतर्गत पुलिस थाना चांद में की गई थी। मृतक फिलहाल चौरई में परिवार के साथ रह रहा था।
चौरई पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले 21 सितंबर को प्रधान आरक्षक विजय बघेल के लापता होने पर छानबीन शुरू की गई। संदिग्ध से पूछताछ में पता चला कि चौरई मे प्रधान आरक्षक की हत्या कर शव को सिवनी लाकर बरघाट बम्होड़ी के जंगल में दफनाया गया है। इसके बाद 23 सितंबर गुरुवार सुबह को आरोपित को साथ लेकर चौरई पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को निकालने खुदाई की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या में शामिल आरोपित राहुल नेमा सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रधान आरक्षक व आरोपित एक दूसरे से पहले से परिचित थे। हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक प्रधान आरक्षक का शव बरामद करने सिवनी के बम्होड़ी (बरघाट) में पुलिस बल की मौजूदगी में खुदाई कराई जा रही है, प्रकरण में जांच की जा रही है।
बम्होड़ी जंगल में शव निकालने चौरई व जिले के पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिवनी-बरघाट मार्ग में बम्होड़ी के आसपास जमा की स्थिति निर्मित हो गई। डूंडासिवनी सहित अन्य थानों के पुलिस बल को भीड़ को नियंत्रित करने मशक्कत करनी पड़ी। खुदाई कार्य में व्यवधान न हो इसलिए फिलहाल रोड को ब्लाक कर दिया गया है।
चौरई के पुलिस कर्मचारी की हत्या कर शव को सिवनी के बम्होड़ी जंगल में दफनाने का मामला सामने आया है। चौरई पुलिस आरोपित को साथ लेकर शव निकालने मौके पर पहुंची है, जिला पुलिस द्वारा प्रकरण में सहयोग किया जा रहा है।
श्याम सिंह मरावी,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी
यह भी पढ़ें
Azadi ka Amrit Mahotsav-C.R.P.F की साईकल रैली का लखनादौन में भव्य स्वागत।
: Azadi ka Amrit Mahotsav-C.R.P.F की साईकल रैली का लखनादौन में भव्य स्वागत।
Sat, Sep 18, 2021
Azadi ka Amrit Mahotsav C.R.P.F साईकल रैली का आज लखनादौन में भव्य स्वागत किया गया।आज 4 बजे C.R.P.F के वीर सपूतों का विशेष दल आज लखनादौन पहुचा।
इनके स्वागत के लिए विशेष रूप से लखनादौन S.D.M श्री राहुल जैन जी के आदेश अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजेंद्र पांडेय जी,लखनादौन
थाना
प्रभारी श्री गुप्ताजी एवं समस्त प्रशासनिक अमला ने C.R.P.F. दल का स्वागत किया।
https://twitter.com/MpnewsL/status/1439286493797699589?s=19
यह भी पढ़ें
सिवनी जिले में आदर्श परिवार को मिलेगा बागवान सम्मान,आदर्श सास-बहु भी सम्मानित होंगी