महासमुंद/ बिलखंड : शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
Wed, Jul 29, 2026
*शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष निर्वाच
बसना, 29 जुलाई। विकासखंड बसना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में दिनांक 28 जुलाई 2026 को समस्त पालकों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्ववर्ती समिति को भंग कर नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से अभ्यास भोई को समिति का अध्यक्ष, कुंजराम यादव को उपाध्यक्ष, ईश्वर चौहान को पंचायत प्रतिनिधि तथा कनकुमारी चौहान को महिला उपाध्यक्ष चुना गया।
*इसके अतिरिक्त समिति के सदस्य के रूप में जयनंद बरिहा, जितेन्द्र चौहान, बसंत बरिहा, बिमला भोई, उषा प्रजापति, मायावती निषाद, भानुमति चौहान, रविका बरिहा, विद्यानंदिनी चौहान, फूलबाई प्रजापति, जेमाबाई चौहान, युवराज सिदार एवं अमेरिका बरिहा का सर्वसम्मति से चयन किया गया।*
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक का समापन सभी पालकों एवं सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए किया गया।
*इस अवसर पर प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे, शिक्षक शम्भू सिँह पारेश्वर बैठक में उपस्थित रहें*
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन