कटनी में निगम की बड़ी कार्रवाई: ₹1.59 करोड़ बकाया पर जंक्शन बीयर बार : कर वसूली में सख्त हुआ नगर निगम: करोड़ों की बकाया राशि पर रेलवे स्टेशन स्थित जंक्शन बीयर बार सील
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Jul 27, 2026
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी ने बकाया कर एवं किराए की वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के समीप ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स में संचालित जंक्शन बीयर बार को सील कर दिया। संस्थान पर ₹1,59,28,641 की बकाया राशि होने तथा निर्धारित 30 दिनों की समय-सीमा में भुगतान नहीं किए जाने पर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।
नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 174 के तहत संबंधित पक्ष को मांग सूचना पत्र जारी किया गया था। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं होने पर धारा 175(1) के तहत वारंट जारी कर 27 जुलाई 2026 को नर्मदा कॉन-टेक प्रा. लि. के स्वामित्व वाले ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स स्थित जंक्शन बीयर बार को सील कर दिया गया।
नगर निगम के आदेश (क्रमांक 1639/रा.वि./बा.शा./2026, दिनांक 24 जुलाई 2026) के अनुसार संस्थान पर ₹1.59 करोड़ से अधिक की देनदारी है। निगम प्रशासन का कहना है कि संपूर्ण बकाया राशि जमा होने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि बिना अनुमति सील तोड़ने, ताला खोलने या सील से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि बकाया करों की वसूली के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Tags :
katninagarnigam
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन