Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी में चला विशेष सफाई अभियान : फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jul 28, 2026

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी में चला विशेष सफाई अभियान

वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कटनी /नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नागरिकों के उपयोग के लिए व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा मंगलवार प्रातः विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत निगम के स्वच्छता मित्रों ने फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड एवं सिटी चौपाटी परिसर में साफ-सफाई करते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाया। इस दौरान वर्षा जल के ठहराव को रोकने के लिए गड्ढों की भराई, झाड़ियों की कटाई तथा परिसर की समग्र सफाई कर स्थल को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान शहर में सुगम जल निकासी सुनिश्चित करने तथा सफाई व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना दो शिफ्ट में सफाई के विशेष प्रयास किये जा रहे है। निगम प्रशासन के निर्देशानुसार नगर के सभी वार्डों में प्रातः एवं सायं कालीन शिफ्ट में सफाई कर्मियों की तैनाती कर नालियों की सफाई, कचरे का नियमित उठाव तथा जलभराव वाले स्थलों की सतत निगरानी की जा रही है।

स्वास्थय विभाग की टीम द्वारा मंगलवार प्रातः वार्ड क्रमांक 1 स्थित पन्ना मोड़ गली नंबर 3, वार्ड क्रमांक 11 नई बस्ती शिवनगर कालोनी एवं राधा स्वमी सत्संग भवन के पास सहित सहित वार्ड क्रमांक 12 के विभिन्न स्थलों की नालियों की सफाई का कार्य कराया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 22 गजानन काम्पलेक्स के बाजू स्थित नाले, वार्ड क्रमांक 32 कावस जी वार्ड पाण्डेय मोहल्ला एवं राजू गुप्ता जी के मकान के सामने, मंगलनगर मुख्य मार्गो, वार्ड क्रमांक 42 मानसरोवर कॉलोनी एवं राबर्ट लाइन, वार्ड क्रमांक 44 विश्राम बाबा वार्ड सहित नगर के अन्य विभिन्न वार्डो की नालियों की सफाई कराई जाकर जल निकासी में बाधा बनने वाले कचरे एवं गाद को प्राथमिकता से हटाया गया, ताकि नालियों का प्रवाह बाधित न हो और नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था के तहत बस स्टैंड, स्टेशन रोड मुख्य मार्ग, सुभाष चौक, कोतवाली तिराहा, जिला चिकित्सालय मार्ग, आधारकाप नई बस्ती, झंडा बाजार, गोल बाजार, जगन्नाथ चौक, जगन्नाथ मंदिर प्रांगण, बरगवां मुख्य मार्ग, झिंझरी, फारेस्टर वार्ड, घंटाघर प्रांगण एवं मुख्य मार्ग सहित माधव नगर एवं उपनगरीय क्षेत्र के विभिन्न स्थलों में विशेष सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया जाकर संग्रहित कचरे को उचित निष्पादन हेतु प्लांट भेजा गया।

निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे कचरा नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें तथा नगर की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें। निगम का यह दो शिफ्ट का विशेष सफाई अभियान पूरे वर्षाकाल में निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त बनाए रखा जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन