Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा— विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक वातावरण मन को देता है अपार शांति, गुरु परंपरा

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न : जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा— विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक वातावरण मन को देता है अपार शांति, गुरु परंपरा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Jul 31, 2026

सकारात्मक शक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत अनुभव


महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय करौंदी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव
कटनी। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय करौंदी कटनी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मंचासीन रहे। अन्य अतिथियों के रूप में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम एवं महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित विद्वानों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक एवं अनुशासित वातावरण मन को अपार शांति प्रदान करने वाला था। यहां उपस्थित होकर नवीन ऊर्जा, सकारात्मक शक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत अनुभव हुआ। गुरु परंपरा के आदर्शों एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु समर्पित यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश ब्यौहार, निदेशक डॉ. नमिता पाठक, महर्षि विवि कुलसचिव संदीप शर्मा, प्रशासनिक सलाहकार अरविंद सिंह राजपूत, डॉ. मानवेंद्र पांडेय, गोविंद सिंह, आशीष चौरसिया, विद्यापीठ आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, सहप्रभारी रतीभान सिंह सहित वैदिक विद्वानों एवं समस्त आश्रम परिवार की उपस्थिति रही।

Tags :

katninews

Katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन