Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Seoni news- सिवनी में सहकारिता के कर्मचारियों ने कराया मुंडन , दाह संस्कार कार्यक्रम भी किया

admin

Tue, May 16, 2023
Seoni news- सिवनी में सहकारिता के कर्मचारियों ने   कराया मुंडन , दाह संस्कार कार्यक्रम भी किया

मध्य प्रदेश के Seoni जिला में सहकारी समिति के कर्मचारियों ने मुंडन कराया और दाह संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। सिवनी में सहकारिता के कर्मचारी पिछले 11 दिनों से सरकार के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मुंडन कराकर रोष जताते हुए शासन के विरोध में दाह संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत 03 दिन पूर्व हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु ईश्वर का सहारा लेते हुए सुंदरकांड का पाठ किया था। बिना सहकार, नहीं उद्धार’ यह नारा अक्सर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के मुंह से आपने कई बार सुना होगा। लेकिन सहकारिता की मूल भावना को जो लोग कार्यान्वित करते हैं, वे किस तरह की जिंदगी बिता रहे हैं, इसका किसी को अंदाज भी नहीं। सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ लगातार सरकार से निवेदन करता रहा है कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ। 

सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कर उनको धरातल पर पहुंचाने का काम यही लोग करते हैं। जिला अध्यक्ष वंशी ठाकुर व जोगेश ठाकुर का कहना है कि हमारी निम्नलिखित मांगों की तत्काल पूर्ति की जाए। इसमें पैक्स सहकारी संस्थाओं में कार्यरत प्रभारी प्रबंधक/ सहायक प्रबंधक,लिपिक, कैशियर, विक्रेता, कनिष्ठ विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, भृत्य,चौकीदार, तुलैया आदि कर्मचारियों के हित में 2021 में जारी शासन की कमेटी की रिपोर्ट का पालन करना, इसके साथ ही प्राइवेट उपभोक्ता भंडार स्व सहायता समूह, वन समिति आदि को 200 रु प्रति कुंटल कमीशन और 2 किलो प्रति कुंटल सोर्टेज दिए जाने के आदेश जारी करना शामिल है। 

यह भी पढ़ें।

Seoni Live News: सिवनी में चोरी की कई वारदातों का खुलासा, लाखों की बरामदगी, 7 आरोपी गिरफ्तार

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन