महासमुंद/कोमाखान : थाना कोमाखान एवं सायबर टीम के द्वारा टेक्निकल एनालिसिस कर पुलिस पहुंची आरोपी के ठिकाने तक।
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
Tue, Jul 21, 2026
🟦 दिनांक 21.07.2026
⚫ पण्डामुंडा, जिला बलांगीर (उड़ीसा) का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की एंड टू एंड जांच सफल।
⚫ थाना कोमाखान एवं सायबर टीम के द्वारा टेक्निकल एनालिसिस कर पुलिस पहुंची आरोपी के ठिकाने तक।
⚫ थाना कोमाखान, अपराध क्रमांक 75/26, धारा धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट का है मामला।
⚫ प्रकरण मे कुल 10.190 किलो कीमत 05 लाख 09 हजार 500 रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा, किया गया था जब्त।
⚫ अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक नग मोसा. एवं 01 नग मोबाईल सहित कुल 5 लाख 44 हजार 500 रूपये की संपत्ति चुकी है जप्त।
⚫ मामले मे 01 आरोपी (गांजा परिवहनकर्ता) पूर्व से है गिरफ्तार।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी कार्यवाही के तहत जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् थाना कोमाखान, अपराध क्रमांक 75/26, धारा धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में महासमुंद पुलिस को गांजा उपलब्ध कराने वाला मुख्य सोर्स को जिला बलांगीर (उड़ीसा) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। 
मामला इस प्रकार से है कि दिनांक 19.05.2026 को वाहनों की चेकिंग के दौरान उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक लाल काला रंग मो.सा. में सवार एक ब्यक्ति जिसका नाम राजकुमार उर्फ राजू निवासी साल्हेभाठा के पास रखे एक कपडे़ के बैग में 10.190 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया था। जिसे वह पटनागढ़ जिला बलांगीर (उड़िसा) से दीनबंधु नामक ब्यक्ति से खरीदकर बागबाहरा जिला महासमुन्द के आसपास चिल्हर बेचने हेतु लाना बताये था। जिस पर कोमाखान पुलिस द्वारा 10.190 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी गांजा परिवहनकर्ता के विरूद्ध अप.क्र. 75/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया था। मामले की जाॅंच के दौरान गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सोर्स की पतासाजी एवं सायबर टीम के द्वारा टेक्निकल एनालिसिस कर गांजा उपलब्ध कराने वाले दीनबंधु कुम्हार पिता कुमार कुम्हार उम्र 37 साल निवासी पण्डामुण्डा थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़िसा को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
(गांजा उपलब्ध कराने वाला)-
01- दीनबंधु कुम्हार पिता कुमार कुम्हार उम्र 37 साल निवासी पण्डामुण्डा थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर(उड़िसा)
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- (गिर.दिनांक 19.05.2026)
(गांजा परिवहनकर्ता)
01- राजकुमार उर्फ राजू देवांगन पिता कांतिलाल उम्र 40 साल निवासी साल्हेभाठा थाना कोमाखान
पूर्व में जप्त सामग्री- (दिनांक 19.05.2026)
(01) 10.190 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 5,09,500 रू.
(02) एक मो.सा. किमती 25,000 रू.
(03) 01 नग मोबाईल किमती 10,000 रू.
जुमला जप्त संपत्ति किमती 5,44,500 रूपये।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन