Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत में कोरोन वायरस की दूसरी लहर का कहर,करीब 3.50 लाख केस,एक दिन में कोरोना से 2761 मौतें.

admin

Sun, Apr 25, 2021
भारत में कोरोन वायरस की दूसरी लहर का कहर,करीब 3.50 लाख केस,एक दिन में कोरोना से 2761 मौतें.
भारत में कोरोन वायरस की दूसरी लहर का कहर,करीब 3.50 लाख केस,एक दिन में कोरोना से 2761 मौतें.

भारत में कोरोन वायरस की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से देश में अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन की किल्लतें होने लगी हैं। देश में कोरोना की दूसरी लहर हर दिन अपने ही बनाए रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, शनिवार रात 12 बजे तक कोरोना के 349,313 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,69,51,621 पर पहुंच गए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 लाख से अधिक हो गई है।भारत में लगातार तीन-चार दिनों से कोरोना के एक दिन में तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,भारत में शनिवार को महज 24 घंट में 2761 लोगों की मौत हुई है, जो काफी डराने वाले आंकड़े हैं।

एक दिन में 2,760 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,92,309 हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। फिलहाल यह आंकड़ा 26,74,35 है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.8 फीसदी है। देश में कोरोना वायरस केसों की संख्या का एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

Read also-:

वैक्सीनेशन पर केंद्र ने राज्यों के लिए जारी की गाइडलाइन

ठीक होने की दर 83 फीसदी:
संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर और गिर गई है। यह 83 फीसदी है। अब तक 1,40,77,870 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की दर गिरकर 1.1 फीसदी हो गई है। देश में एक दिन में 2,760 संक्रमितों की मौत हुई है, जिनमें से 676 महाराष्ट्र से थे। आईसीएमआर के मुताबिक, 23 अप्रैल तक 27,61,99,222 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 17,53,569 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

करीब 74 फीसदी मामले दस राज्यों से
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में से करीब 74 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कुल दस राज्यों से हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

दुनिया में 14 करोड़ से अधिक केस
विश्व में कोरोना महामारी से अब तक 30.86 लाख से ज्यादा लोग काल का ग्रास बन चुके हैं, वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14.56 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 करोड़ 56 लाख 63 हजार 23 हो गई है, जबकि 30 लाख 86 हजार 717 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर थमने को नाम नहीं ले रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या 3.2 करोड़ के करीब पहुंच गई है जबकि 5.71 लाख मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन