जरवाही-सरकारी स्कूल परिसर में मिला चोरी का दिशा सूचक बोर्ड : कटनी: जरवाही - सरकारी स्कूल परिसर में मिला चोरी का दिशा सूचक बोर्ड, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी सूचना
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Sun, Jul 26, 2026
कटनी: सरकारी स्कूल परिसर में मिला चोरी का दिशा सूचक बोर्ड, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी सूचना
कटनी। जिले की ग्राम पंचायत जरवाही स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में सड़क किनारे लगा लोहे का दिशा सूचक बोर्ड संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। स्थानीय लोगों का दावा है कि अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय बोर्ड को चोरी कर विद्यालय परिसर में लाकर छिपा दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर जरवाही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने तत्काल निवार चौकी प्रभारी को घटना की सूचना देकर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दिशा सूचक बोर्ड किस स्थान से चोरी कर लाया गया है। पुलिस सूचना के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags :
Katni jarwahi news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन