Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : ड्रग(कैनाबिस) की तस्करी करते दो सप्लायर (महिला व पुरूष) गिरफ्तार

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, Jul 24, 2026

⚫ *कुल 12.750 किलो गांजा, कीमती 06 लाख 37 हजार 500 रूपये जप्त।*

⚫ *गांजा तस्करी में प्रयुक्त मो.सा. व 02 नग मोबाइल सहित कुल 06 लाख 97 हजार 700 रूपये की संपत्ति जब्त।*

⚫ *मो.सा. सीट के नीचे, डिक्की व लेडिस पर्स में छिपाकर गांजे की तस्करी।*

⚫ *कालाहांडी (उड़िसा) से लाकर बागबाहरा जिला महासमुन्द के पैडलर को देने की थी योजना।*

⚫ *सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।*

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक काला रंग हीरो होण्डा मोसा. स्प्लेण्डर क्रमांक सी.जी. 04 सी.एच. 6549 में एक पुरूष एवं एक महिला द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे की सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में नाकाबंदी कर वाहन जाॅंच कार्यवाही की जा रही थी। संदेही मोटर सायकल चालक को रोककर नाम पता पुछताछ करने पर अपना अपना नाम मदन ताण्डी पिता डमरूधर उम्र 45 साल निवासी महालिंग थाना केगांव जिला कालाहांडी(उड़िसा) एवं सवार महिला शांति ताण्डी पति स्व.फग्गु प्रसाद ताण्डी उम्र 45 साल निवासी लियाड थाना सिनापाली जिला नुआपाड़ा (उड़िसा) का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरापियों ने मोसा. की सीट, डिक्की एवं लेडिस पर्स में छुपाकर गांजा तस्करी की बात कबूल की। जिसे वे कालाहांडी (ओड़िसा) से लाकर बागबाहरा जिला महासमुन्द (छत्तीसगढ) के किसी ब्यक्ति को देने ले जा रहे थे। आरोपियों से 12.750 किलो मादक पदार्थ गांजा (किमती 6,37,500 रुपये) एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मोसा. किमती 50,000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल (कीमती 10,000 रूपये), एक लेडिस पर्स कीमती 200 रूपये जुमला 06 लाख 97 हजार 700 रूपये की संपत्ति जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना कोमाखान में अप.क्र. 108/ 2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- मदन ताण्डी पिता डमरूधर उम्र 45 साल निवासी महालिंग थाना केगांव जिला कालाहांडी (उड़िसा)।

02- शांति ताण्डी पति स्व.फग्गु प्रसाद ताण्डी उम्र 45 साल निवासी लियाड थाना सिनापाली जिला नुआपाड़ा(उड़िसा)।

*जप्त संपत्ति*-

(01)- 12.750 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 6,37,500 रूपये।

(02)- एक मोसा. किमती 50,000 रूपये।

(03)- 02 नग मोबाईल कीमती 10,000 रूपये।

(04)- एक लेडिस पर्स कीमती 200 रूपये।

*जुमला संपत्ति जप्त कीमती 06 लाख 97 हजार 700 रूपये।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन