Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : बसना अंचल में रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी गीत “ मोर बर ले देबे

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, Apr 25, 2026

बसना। क्षेत्रीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रसिद्धि म्यूजिक के बैनर तले एक नया छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो एलबम “मोर बर ले देबे” आज बसना के दर्शकों के बीच रिलीज हो गया । इस गीत का पोस्टर रिलीज एवं विमोचन के खास अवसर पर बसना में पत्रकार कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम कादरी के हाथों से अगरबत्ती जलाकर पुजा अर्चना कर किया गया । इस एल्बम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गीत में मुख्य भूमिका में श्रेया राजपूत और बेणु पटेल नजर आएंगे, जिनकी जोड़ी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। ग्रामीण परिवेश और पारंपरिक माहौल में फिल्माए गए इस गीत में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक साफ देखने को मिलेगी।

इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता बेणू पटेल हैं, वहीं गीत को अपनी आवाज दी है भीमा बंजारे और अजय चौहान ने एवं निर्देशन, संगीत और तकनीकी टीम में भी क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकार जुड़े हुए हैं, जिससे गीत के हिट होने की उम्मीद और बढ़ गई है।

निर्माताओं के अनुसार, यह गीत प्रेम और ग्रामीण जीवन की सरलता को दर्शाता है, जो युवाओं के साथ-साथ सभी वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा।

यह गीत बसना अंचल के ग्राम कायतपाली एवं कुछ आसपास जगहों पर शुट कि गई है ।

आज रिलीज होने के साथ साथ दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

इस अवसर पर हेमंत तांडी कोषाध्यक्ष पत्रकार कल्याण संघ , दीपक जगत मीडीया प्रभारी , एक्टर बेणु पटेल , रोहित पटेल, राजु पटेल , भुपेश पटेल और बसंत पटेल मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन