Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: डॉ मोमिता देवनाथ हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च: चंदा के युवा हुए शामिल, हत्यारोपी को फांसी देने की मांग

admin

Tue, Aug 20, 2024

बिहार: मधेपुरा चौसा प्रखंड अंतर्गत चंदा में सोमवार को शाम कलकत्ता में हुए डॉ मोमिता देवनाथ की नृशंस हत्या को लेकर चंदा के सभी युवाओं ने कैंडल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च चंदा से निकलकर अपने नजदीकी गांव तक निकाला गया। इस मार्च मे सलमान शैख,शाहरुख शैख, मुमताज शैख,तौकीर आलम,दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार,राशिद आलम,मो. कामिल, सुबोध कुमार, निशिकांत कुमार,अमरीश कुमार, मो. निहाज, आदि थे मौजूद।

कैंडल मार्च में शामिल सलमान शेख़ ने बताया कि कलकत्ता में डॉ मोमिता देवनाथ के साथ बलात्कार कर नृशंस हत्या कर दी गई। जिसके विरोध के रूप में हमलोग आज कैंडल मार्च निकाले हैं। हमलोग चाहते हैं हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि समाज को मैसेज जाए की ऐसी घटना भी दोबारा न हो सके। हम राज्य सरकार और केंद्र सरकार से डॉ की सुरक्षा को लेकर मांग करते हैं। कैंडल मार्च में शामिल अन्य युवाओं ने भी ने बताया कि नृशंस हत्या के विरोध में हमलोग पूरे राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध जता रहे हैं।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार से हम मांग करते है कि हम डॉक्टर लोगों को पूरी सेफ्टी दें और सुविधा दें।और ऐसा कानून राष्ट्रीय स्तर पर बने जिससे सारा सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल सुरक्षित रहे । जिससे डॉक्टर पीड़ित और गरीब मरीज का निष्पक्ष रूप से और भय मुक्त वातावरण और शांति पूर्वक माहौल में सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय को धन्यबाद देते है। जिन्होंने सीबीआई को इस हत्या को लेकर जांच का आदेश दिया। हमलोग सीबीआई से मांग करते हैं कि निष्पक्ष जांच कर इस हत्या में जो भी अपराधी शामिल है उसको फांसी की सजा हो ताकि फिर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन