: अजाक्स प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
Sun, Aug 13, 2023
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के निष्काषित प्रांतीय महासचिव एस.एल.सूर्यवंशी ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को हिन्दी भवन भोपाल में अजाक्स की आमसभा आयोजित करके अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। हालांकि उनकी इस कोशिश ने नई मुश्किल पैदा कर दी है।
सूर्यवंशी को संगठन में गई आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप में संघ के प्रांतीय महासचिव पद से बर्खास्त करने वाले संघ के मूल धडे ने उन पर सागर में आयोजित संत रविदास मंदिर का कार्यक्रम को विफल करने के लिए जानबूझकर रविवार को अजाक्स से जुड़े सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों तथा उनके अनुयायियों पर दबाव डालकर कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाया है। संघ के प्रान्ताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मुख्य सचिव इकबाल सिंग बैस को एक शिकायती पत्र भी दिया है।
पत्र में अजाक्स के प्रान्ताध्यक्ष ने कहा है कि
सागर
में बनने वाले संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करने आए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल चाहते थे लेकिन बर्खास्त प्रांतीय महासचिव एस.एल.सूर्यवंशी एवं अपर मुख्य सचिव जे.एन.कंसोटिया ने उन पर दबाव डालकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने देने की जगह अपना वर्चस्व दिखाने के लिए आयोजित अपने कार्यक्रम में भोपाल बुला लिया। श्री मौर्य ने सूर्यवंशी एवं कंसोटिया के इस कृत्य को सरकार को चुनौती देने वाला बताया। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गड़बड़ियों के विभिन्न आरोपों में घिरे सूर्यवंशी को भोपाल से अन्यत्र स्थानांतरित करने को कहा ताकि वे भोपाल मुख्यालय में रहकर अनैतिक कार्यों की पुनरावृत्ति ना कर सकें।
श्री मौर्य ने मोबाइल फोन पर इस शिकायती पत्र की पुष्टि करते हुए सितंबर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में अजाक्स का बड़ा सम्मेलन बुलाने को कहा।
यह भी पढ़ें।
मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर पहली सजा कोर्ट ने दिया २० साल का कारावास जुर्माना भी लगाया।
: मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर पहली सजा कोर्ट ने दिया २० साल का कारावास जुर्माना भी लगाया।
Fri, Aug 11, 2023
मध्य प्रदेश के शहर
इंदौर
में जिला अदालत ने लव जिहाद और पोस्को एक्ट के मामले की सुनवाई करते हुए पहली बार आरोपी को सजा सुनाई है। कोर्ट ने आदेश देते हुए दोषी पाए जाने वाले शक्स को 20 साल की सजा का एलान किया है।
9 सितंबर 2020 का मामला
पुलिस में शिकायत के दौरान पीड़िता ने बताया था की, 9 सितंबर 2020 को मोहमद साबिर खान अपने दोस्त के साथ आया और जबरदस्ती उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया इसके बाद लगातार धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया रहा। आरोपी ने धमकी दी थी की अगर उसके साथ शादी नही करेगी तो वो उसकी अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा।
कोर्ट ने सुनाया फैसला
गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा ने आरोपी को 20 साल के साथ साथ ४ हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। साथ ही न्यायाधीश ने अनुशंसा की है की, प्रतिकार राशि पीड़िता को ५० हजार रुपए दी जाए।
मध्यप्रदेश का पहला आदेश
आपको बता दें की अबतक पुलिस द्वारा धर्म परिवर्तन और पास्को एक्ट की धारा आरोपियों पर लगाई गए हैं लेकिन ये मध्य प्रदेश का पहला मामला ही, जिसमे जिला न्यायालय ने पोस्को एक्ट और धर्म परिवर्तन के तहत कार्यवाही करते हुए दोषी को 20 साल की सजा के साथ जुर्माना भी वसूला है।
यह भी पढ़ें।
मध्यप्रदेश में संविदा कल्चर खत्म होगा:संविदा मतलब अब इस्थायी कर्मचारी, पढ़िए नई पॉलिसी में क्या है खास।
: MP Transfer : राज्य शासन ने CMO के तबादले किये, यहाँ देखें लिस्ट
Tue, Jul 25, 2023
मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एक तबादला आदेश जारी करते हुए दो नगर पालिका सीएमओ को एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया है।
MP Transfer :
मध्य प्रदेश शासन ने एक तबादला सूची जारी कर नगर पालिका के CMO के तबादले किये हैं, सूची में दो अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वे 7 कार्य दिवस में नवीन पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग
द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पालिका परिषद् दमुआ में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजेंद्र पांडे को सिवनी जिले की नगर परिषद् लखनादौन का सीएमओ बनाया गया है, नगर पालिका परिषद् पवई में पदस्थ सीएमओ श्री जगदीश शर्मा को रायसेन जिले की देवरी नगर परिषद् का CMO बनाया गया है।