Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

और सिलौड़ी चौकी के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवर लोडिंग जारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाए प्रशासन से मिलीभगत के आरोप!

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव- सागर 27 सितंबर को कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव आयोजन स्थल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

admin

Wed, Sep 25, 2024

आयोजन स्थल पर फायर सेफ्टी और सुरक्षा के रहें तमाम इंतजाम

आगन्तुकों को पहचान हेतु पहचान-पत्र जारी किए जाएं-कलेक्टर

सागर/ कलेक्टर श्री संदीप जी. आर., ने अधिकारियों के साथ रीजनल इंडस्ट्रीज कांक्लेव आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी ग्राउंड का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कमिश्नर श्री पवन जैन, ज़िला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी, एमपीआईडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री विशाल सिंह चौहान, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमति जूही गर्ग सहित ज़िला प्रशासन और एमपीआईडीसी के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव स्थल पीटीसी ग्राउंड का निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि आयोजन स्थल के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक वेरिकेटिंग की जाए एवं जगह-जगह पर आने-जाने वालों के लिए फ्लेक्स एवं दिशा सूचक लगाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि फायर सेफ्टी के विशेष इंतजाम किये जाएं। फायर ब्रिगेड वाहनों के साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर भी सभी आवश्यक जगहों पर लगाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर भी रखे जावें। साथ आयोजन स्थल पर आने वाले सभी अतिथियों, उद्योगपतियों एवं मीडिया के साथियों के लिए पहचान पत्र प्रदान किया जाएं जिससे उनकी पहचान स्पष्ट रूप से नजर आए। इसी प्रकार रीजनल इंडस्ट्रीज कांक्लेव में डोम के अंदर नियुक्त, ड्यूटी कर रहे वाले अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को भी पहचान पत्र जारी किए जाएं ।

कलेक्टर ने कहा कि आयोजन स्थल पर आने वाले सभी उद्योगपतियों, अतिथियों, अधिकारियों सहित अन्य के वाहनों के लिए पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की जावे और यदि आवश्यक हो तो ड्रॉप एंड गो की भी सुगम व्यवस्था की जाए। संपूर्ण परिसर में साफ सफाई के लिए स्वच्छता मित्रों की तैनाती की जाए एवं आयोजन स्थल के चारों तरफ चलित शौचालय भी रखे जावे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर अस्थाई अस्पताल के साथ एंबुलेंस, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ दवाओं के साथ उपलब्ध रहें एवं सीनियर डॉक्टर्स पूरे समय अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहें। परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जावे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन