Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

शासकीय महाविद्यालय सिलौंड़ी जिला कटनी में धूमधाम से मनाया गया : राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

शासकीय महाविद्यालय सिलौंड़ी जिला कटनी में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण,

मध्य प्रदेश/कटनी,सिलौंड़ी। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय सिलौंड़ी जिला कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 24 सितम्बर 2026 को एनएसएस का 58वाँ स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण और कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प माल्यार्पण कर किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सरपंच महोदया श्रीमती रोग्घो बाई, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय चौकी प्रभारी श्री अनिल कुमार पाण्डेय एवं आरक्षक श्री धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार ने की।

'नॉट मी, बट यू' के मूलमंत्र पर दिया जोर

मंच का कुशल संचालन श्री पंकज मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस अधिकारी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद बागरी ने सभी नवागत अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और इसके मूल मंत्र 'नॉट मी, बट यू' (स्वयं से पहले आप) के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान और विभिन्न प्रतियोगिताएँ

स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए महाविद्यालय में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और भव्य रंगोली सजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही देशव्यापी अभियान 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत कॉलेज परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार की अध्यक्षता में समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा औषधीय एवं फलदार पौधे रोपे गए। इस अभियान के दौरान परिसर में आम, नीम, जामुन और अमरूद जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गई।

इनका रहा सराहनीय सहयोग

इस पूरे आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों और स्टाफ का अनुकरणीय योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य :

  • डॉ. अनिल कुमार द्विवेदी

  • डॉ. हेमन्त कुमार चौरसिया

  • डॉ. अंकुर ओमर

  • डॉ. अजय कछवाहा

  • डॉ. ममिता पटले

  • डॉ. वंदना सिंह

  • श्री रमन श्रीवास

  • श्री रोहणी प्रसाद राय

  • श्री कंचन डुमार

हित कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. संदीप कपूर द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Mpnewslive.

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

CM MOHAN YADAY

Bhopal Updates

Mpnewslive Katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन