कटनी नगर निगम: 7 नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण संपन्न, : कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Thu, Sep 24, 2026
7 नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, ADM नीलांबर मिश्रा ने दिलाई शपथ
कटनी। नगरपालिक निगम कटनी में शासन द्वारा मनोनीत किए गए 7 नए एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) का शपथ ग्रहण समारोह आज, 24 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, कटनी में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर (ADM) नीलांबर मिश्रा ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 17 (ख) (1) के तहत आयोजित इस समारोह में नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार शासन द्वारा नामांकित सभी सदस्यों ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
इन एल्डरमैन ने ली शपथ:
आज के समारोह में शपथ लेने वाले 7 नवनियुक्त एल्डरमैन में:
अभिषेक शर्मा
अम्बरीष वर्मा
अनुराग त्रिसोलिया
नरेश अग्रवाल
प्रमोद तिवारी
शोभा कुरील
वेंकटेश मिश्रा
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद:
समारोह के दौरान विधायक संदीप जायसवाल, धीरेन्द्र सिंह, कटनी महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक तथा बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे शहर के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
Tags :
katninews
Katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन