: रोनाल्डो की वजह से कोका कोला को हुआ अरबों डॉलर का नुकसान,जाने क्या है पूरा मामला
Fri, Jun 18, 2021
दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर और सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) इस वक्त पूरी दुनिया मे चर्चा का विषय बने हुए हैं।उन्होंने एक ऐसा काम किया है कि न सिर्फ उनकी पूरी दुनिया मे सराहना हो रही है बल्कि उनके इस छोटे से काम से कोका कोला(Coca Cola) को कुछ घंटों में ही अरबों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल रोनाल्डो ने हाल में चल रहे यूरो कप 2020(Euro Cup 2020) की एक प्रेस वार्ता के दौरान उनके सामने रखी हुई कोका कोला की दो बोतलों को हटाकर अलग किनारे रख दिया था।बस फिर क्या था उनके इस छोटे से काम से सॉफ्ट ड्रिंक्स निर्माता कोका कोला को 4 अरब डॉलर का भारी भरकम नुकसान झेलना पड़ा।
रोनाल्डो दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंसानों में से एक है और पूरी दुनिया मे उनके करोड़ो फॉलोवर्स है व लाखों करोड़ों लोग उनको अपना आदर्श मानते हैं।ऐसे में उनके द्वारा की गई कोई भी गतिविधि का असर पूरी दुनिया पे पड़ता है और ठीक ऐसा इस बार भी हुआ।जैसे ही रोनाल्डो का कोका कोला की बोतल को हटाने वाला वीडियो सामने आया कोका कोला कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली और देखते ही देखते कंपनी की मार्केट वैल्यू 4 अरब डॉलर तक गिर गयी।
https://twitter.com/FutbolBible/status/1404522910107291650?s=19
क्यों हटाई रोनाल्डो ने कोका कोला की बोतल?
रोनाल्डो दुनिया के सबसे फिट इंसानो की श्रेड़ी में आते हैं व उन्हें ऐसी कोई भी चीज नही पसंद जिसका स्वस्थ पे बुरा असर पड़ता हो।यही कारण है कि वे सॉफ्ट ड्रिंक्स व अन्य ऐसे चीजों से दूर रहते है व कभी भी इनका प्रचार नही करते।
अब चूंकि कोका कोला
यूरो कप 2020
का प्रायोजक है इसलिए टेबल पर उसकी बोतलें रखी गयीं थी।अब कोका कोला की बोतलों को देखकर रोनाल्डो थोड़ा गुस्से में आ गए और यह कहते हुए बोतलों को किनारे कर दिया कि "हमें कोल्ड ड्रिंक नही बल्कि पानी पीने की आदत डालनी चाहिए"।
Read Also-चीन ने ताइवान को लेके की सारी हदें पार,28 लड़ाकू विमान भेजे ताइवान की तरफ
: चीन ने ताइवान को लेके की सारी हदें पार,28 लड़ाकू विमान भेजे ताइवान की तरफ
Fri, Jun 18, 2021
चीन दिन प्रतिदिन ताइवान को लेके और आक्रामक होता जा रहा है।अब हाल ही में चीन ने अब तक कि सबसे बड़ी घुसपैठ की है।दरअसल चीन ने आने 28 लड़ाकू विमानों को ताइवान की तरफ रवाना कर दिया है।इसको लेके ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान आया है कि इस तरह की घटनाएं चीन अब रोज करता रहता है और धीरे धीरे इन घुसपैठों का दायरा और चीन का आक्रामक रवैया बढ़ता ही जा रहा है।
आपको बता दें कि चीन का आने आसपास के सभी देशों के साथ सीमा विवाद चल रहा है।चीन की सीमा विस्तार नीति ने दुनियाभर के देशों को परेशान कर रखा है फिर चाहे वो भारत,जापान हो या रूस ही क्यों न हो चीन का सबके साथ सीमाओं को लेकर कोई न कोई विवाद रहता ही है।अब ऐसा ही कुछ रवैया चीन का ताइवान के साथ भी है बल्कि चीन तो पूरे ताइवान को अपनी जमीन अंता है।जबकि ताइवान अपने आपको एक स्वतंत्र देश मानता।इसी को लेके चीन आये दिन ताइवान को डराया धमकाया करता है।
अमेरिका को दिखाने के लिये चीन कई बार करता है शक्ति प्रदर्शन
दरअसल इस वक्त चीन और अमेरिका के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव की स्थिति है और उन्ही में से एक है Taiwan का मुद्दा।अमेरिका और चीन के रिश्ते मौजूदा समय मे काफी खराब हो चुके है क्योंकि अमेरिका ताइवान का खुल के समर्थन करता है जबकि चीन को ये बात बिल्कुल पसंद नही।यहां तक कि अमेरिका Taiwan को चीन के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए हथियार भी बेचता है।
अब अमेरिका कह चुका है कि हम Taiwan की हर स्थिति में मदद करेंगे ऐसे में चीन आये दिन ताइवान में घुसपैठ करके व युद्ध अभ्यास करके अमेरिका के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करता रहता है।इस बार भी चीन ने ताइवान की तरफ 28 लड़ाकू विमानों को भेजकर अपने इरादे को साफ कर दिया है और एक बार फिर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।चीन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ताइवान की तरफ आये विमानों में J-16 और J-11 लड़ाकू विमान शामिल थे।
G-7 देशों
ने Taiwan को लेके चीन की आलोचना की
अभी हाल ही में ब्रिटेन में G-7 देशों का शिखर सम्मेलन चल रहा था जिसमे कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की थी।G-7 समूह ने भी Taiwan को लेके चीन की आलोचना करी थी व चीन को हिदायत भी दी थी कि सभी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए।आपको बता दें कि हाल ही में नाटो भी चीन को लेके चिंता व्यक्त कर चुका यही व चीन को इस वक्त सबसे बड़ा खतरा मान रहा है।
Read Also- पाकिस्तान की संसद में चले लात घुसे,जानवरों के तरह लड़े सांसद
: पाकिस्तान की संसद में चले लात घुसे,जानवरों के तरह लड़े सांसद
Fri, Jun 18, 2021
पाकिस्तान पूरी तरह से दुनिया के लिए मजाक बन चुका है और पूरी दुनिया मे पाकिस्तान की कोई इज़्ज़त नही है।जब pakistan के हुक्मरान ही बिना सर पैर की बाते करते रहते हैं तो देश का तो बंटाधार होना ही है।पाकिस्तान की संसद में बिल कम पास होते हैं लत घुसे ज्यादा चलते हैं।वहां की संसद में करवाई कम गली गलौच ज्यादा होती है।अब यह सब पाकिस्तान के सांसदों के लिए आम बात है इसलिए आये दिन पाकिस्तान की संसद से ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।
अब एक बार फिर से पाकिस्तानी संसद का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमे वहाँ के सांसद एक दूसरे पे लात घुसे बरसाते हुए नज़र आ रहें है और गाली-गलौच तो पूरी वीडियो में सुनी जा सकती है।ऐसा लग रहा था कि ये संसद नही जंग का मैदान है जहां सांसद एक दूसरे पे चढ़ जाने को तैयार है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल पाकिस्तान की संसद में बजट के दौरान सरकार और विपक्ष के नेताओं के बीच बहस बाज़ी शुरू हो गयी और धीरे धीरे बात इतनी बढ़ गयी कि सांसद एक दूसरे पर लात घुसे बरसाने लगे और देखते देखते ही संसद जंग के मैदान में तब्दील हो गयी।पाकिस्तान के सांसद अपने ही पार्टी के लोगों के साथ उलझ गए व गली गलौच करने लगे।इतना ही नही सरकार के सांसद भी बजट की कॉपियां फेकने लगे।
पहले भी पाकिस्तानी संसद में हो चुकी है मारपीट
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि पाकिस्तान के हुक्मरान इतने गैर जिम्मेदार हैं कि आपस मे ही कई बार मारपीट पर उतर आते है।ऐसी ही एक घटना सीनेट चुनाव को लेकर हुई थी जब पाकिस्तानी की
सिंध विधानसभा
में इमरान की पार्टी के नेता आपस मे ही लड़ बैठे और जमकर एक दूसरे को पीटा।पाकिस्तान में सियासिक घमासान मचा हुआ हे और इसका जल्दी समाधान निकालने भी अभी मुश्किल है।
Read Also-MPPSC Recruitment 2021:मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली मेडिकल ऑफिसर के 576 पदों पर भर्ती