Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: रोनाल्डो की वजह से कोका कोला को हुआ अरबों डॉलर का नुकसान,जाने क्या है पूरा मामला

admin

Fri, Jun 18, 2021
रोनाल्डो की वजह से कोका कोला को हुआ अरबों डॉलर का नुकसान,जाने क्या है पूरा मामला

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर और सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) इस वक्त पूरी दुनिया मे चर्चा का विषय बने हुए हैं।उन्होंने एक ऐसा काम किया है कि न सिर्फ उनकी पूरी दुनिया मे सराहना हो रही है बल्कि उनके इस छोटे से काम से कोका कोला(Coca Cola) को कुछ घंटों में ही अरबों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल रोनाल्डो ने हाल में चल रहे यूरो कप 2020(Euro Cup 2020) की एक प्रेस वार्ता के दौरान उनके सामने रखी हुई कोका कोला की दो बोतलों को हटाकर अलग किनारे रख दिया था।बस फिर क्या था उनके इस छोटे से काम से सॉफ्ट ड्रिंक्स निर्माता कोका कोला को 4 अरब डॉलर का भारी भरकम नुकसान झेलना पड़ा।

रोनाल्डो दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंसानों में से एक है और पूरी दुनिया मे उनके करोड़ो फॉलोवर्स है व लाखों करोड़ों लोग उनको अपना आदर्श मानते हैं।ऐसे में उनके द्वारा की गई कोई भी गतिविधि का असर पूरी दुनिया पे पड़ता है और ठीक ऐसा इस बार भी हुआ।जैसे ही रोनाल्डो का कोका कोला की बोतल को हटाने वाला वीडियो सामने आया कोका कोला कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली और देखते ही देखते कंपनी की मार्केट वैल्यू 4 अरब डॉलर तक गिर गयी।

https://twitter.com/FutbolBible/status/1404522910107291650?s=19

क्यों हटाई रोनाल्डो ने कोका कोला की बोतल?

रोनाल्डो दुनिया के सबसे फिट इंसानो की श्रेड़ी में आते हैं व उन्हें ऐसी कोई भी चीज नही पसंद जिसका स्वस्थ पे बुरा असर पड़ता हो।यही कारण है कि वे सॉफ्ट ड्रिंक्स व अन्य ऐसे चीजों से दूर रहते है व कभी भी इनका प्रचार नही करते।

अब चूंकि कोका कोला यूरो कप 2020 का प्रायोजक है इसलिए टेबल पर उसकी बोतलें रखी गयीं थी।अब कोका कोला की बोतलों को देखकर रोनाल्डो थोड़ा गुस्से में आ गए और यह कहते हुए बोतलों को किनारे कर दिया कि "हमें कोल्ड ड्रिंक नही बल्कि पानी पीने की आदत डालनी चाहिए"।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन