Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: IPL 2024: राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को तीन विकेट से हराया

admin

Sun, Apr 14, 2024
IPL 2024 के 27वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया है। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने शिरोमन हेटमायर की छोटी लेकिन निर्णायक पारी की मदद से 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया। हेटमायर ने अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर में 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। अर्शदीप 20वें ओवर में 10 रन नहीं बचा सके। हेटमायर 10 गेंद पर 27 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 39, तनुष कोटियान ने 24 और रियान पराग ने 23 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने 18 रन का योगदान दिया। रोवमन पॉवेल 11 और ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की तरफ से कगिसो रबाडा और सैम करन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हरप्रीत और लियाम लिविंगस्टोन को 1-1 सफलता मिली। इससे पहले, राजस्थान के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और पंजाब को 150 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचने दिया। पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 16 गेंद पर सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 24 गेंद पर 29 और लियाम लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 21 रन बनाए। अथर्व तायदे और जॉनी बेयरस्टो 15-15 रन बनाकर आउट हो गए। प्रभसिमरन ने 10, शशांक शर्मा ने 9 और सैम करन ने 6 रन बनाए। राजस्थान के लिए आवेश खान और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन