Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Seoni News- नगर परिषद बरघाट की CMO ले रही थी 10 हजार रुपए की रिश्वत, जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा।

admin

Fri, Feb 24, 2023
Seoni News- नगर परिषद बरघाट की CMO ले रही थी 10 हजार रुपए की रिश्वत, जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा।

Seoni News - मध्यप्रदेश के जिला सिवनी तहसील बरघाट स्थित नगर परिषद कार्यालय में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया. जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त टीम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) सुश्री कामिनी लिल्हारे को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.

CMO सुश्री लिल्हारे फाइलों में भवन अनुज्ञा प्रदान किए जाने के एवज में रिश्वत ले रही थी.

लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि बरघाट निवासी जय पिता रामेश्वर प्रसाद टैमरे उम्र 38 वर्ष की नगर परिषद कार्यालय में भवन अनुज्ञा की 11 फाइले पेडिंग रही. जिसमें से 5 फाइलों में भवन अनुज्ञा प्रदान किए जाने के एवज में CMO कामिनी लिल्हारे ने प्रति फाइल 2000 रुपए के हिसाब से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी. जय टैमरे ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने इस बात की शिकायत की और आज दस हजार रुपए लेकर नगर परिषद आफिस पहुंचकर CMO कामिनी लिल्हारे को दस हजार रुपए दिए.

तभी लोकायुक्त टीम में डीएसपी दिलीप झरवड़े, इंस्पेक्टर स्वप्रिल दास, मंजू तिर्की सहित टीम के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया. लोकायुक्त टीम को देखते ही CMO कामिनी लिल्हारे के हाथ से रिश्वत के 10 हजार रुपए छूट गए. CMO कामिनी लिल्हारे के रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर से नगर परिषद कार्यालय में हड़कम्प मच गया. देखते ही देखते आफिस के कर्मचारी से लेकर अधिकारी पहुंच गए. जिनके बीच CMO कामिनी लिल्हारे द्वारा रिश्वत लिए जाने की चर्चाएं व्याप्त रही.

यह भी पढ़ें।

मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू की है, होगा फायदा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन