Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सिवनी जिले में आदर्श परिवार को मिलेगा बागवान सम्मान,आदर्श सास-बहु भी सम्मानित होंगी

admin

Thu, Sep 16, 2021
सिवनी जिले में आदर्श परिवार को मिलेगा बागवान सम्मान,आदर्श सास-बहु भी  सम्मानित होंगी

सिवनी जिले में आदर्श परिवार को बागवान सम्मान मिलेगा। इस सम्मान की शुरुआत महिला थाना प्रभारी प्रदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में होगी। यह सम्मान उन परिवार को मिलेगा, जो संयुक्त रूप से रहते हैं। उन सास-बहुओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जो समाज के लिए आदर्श हो। उनके बीच किसी प्रकार का वाद-विवाद न होता हो और उनका संबंध एक मां-बेटी की तरह हो। इसके अलावा जिलेभर की मातृ शक्तियों को अलग-अलग सम्मान से सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया जाएगा।
बतौर थाना प्रभारी बाल्मीकि ने बताया कि इसकी शुरुआत नवरात्र होगी। नवरात्र के नौ दिनों तक 'बेटी सिवनी की, शहीद बिंदु कुमरे मातृ शक्ति सम्मान-2021 से तहसीलवार अलग-अलग विधाओं से नौ मातृ शक्तियों का चयन कर सम्मानित किया जाएगा। जिले में महिला अपराध के रोकथाम के लिए महिला चौपाल लगाया जाएगा। ऑनलाइन वेबीनार भी आयोजित होंगे। एनसीसी, एनएसएस, आंगनबाड़ी, जागरूक महिला संगठन भी इसमें शामिल होंगे। परिवारों में मामूली बातों को लेकर होने वाले विवाद को समाप्त करने के लिए आदर्श सास और आदर्श बहुओं को किया सम्मानित जाएगा। आदर्श कुटुम्ब को बागवान सम्मान कार्यक्रम से आयोजित किया जाएगा ताकि दूसरे परिवार के लोग विखंडित न हो।

महिलाओं से संबंधित नगर के प्रमुख स्थान पर बैनर बनाकर लगाए जाएंगे, जिस पर संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित रहेंगे। इस पर कोई भी महिला मदद के लिए काल कर सकती है। उसको तुरंत सहयोग मिलेगा। परिवारिक विवाद का समाधान करने। चलित परामर्श कार्यक्रम चलाए जाएंगे। (मोहल्ले में जाकर समझाइश दी जाएगी।) थाने पर फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को हेल्पलाइन की पम्प्लेट दिए जाएंगे, जिसमें महिला कानून की जानकारी रहेगी।

सिवनी जिले की महिला पुलिसकर्मियों का महिला थाना में जन्मदिन मनाया जाएगा। महिला थाने का पर्दे से लेकर मेजपोस तक गुलाबी होंगे। स्थानीय थाना प्रभारी के सहयोग से नगर के सभी वार्डों में महिला रक्षा दल का गठन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर की शरुवात जबलपुर से हो सकती है, 57 में से 29 संक्रमित।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन