Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: PM मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस पर बोला हमला

admin

Tue, Nov 14, 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहा चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक चुनावी रैली में पहुंचे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेश बघेल के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी को घेरे में लेकर जमकर हमला बोला।

सोमवार को छत्तीसगढ़ में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस दौरान उन्होंने महादेव ऐप का जिक्र करते हुए सीएम बघेल पर भी निशाना साधा।

5 साल तक लूटने वाली कांग्रेस की विदाई का समय नजदीक

प्रधानमंत्री मोदी ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ को 5 साल तक लूटा है, अब उनकी विदाई का समय आ गया है। छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश से कांग्रेस की 'विदाई' के लिए बहुत अधिक उत्सुक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी के हाशिए पर रहने वाले गरीब और पिछड़े समुदायों की भलाई के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के कल्याण के काम में हमेशा विफल रही है। कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण के लालच में किसी भी हद तक जा सकती है। आगे उन्होंने कांग्रेस को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने दलित, ओबीसी और आदिवासियों की आस्था का भी सम्मान नहीं किया।

देश में गरीबी की असल जिम्मेदारी कांग्रेस :PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने दशकों के बाद भी आज अगर देश में कोई गरीब है तो इसकी दोषी सिर्फ कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि 'गरीबी हटाओ' नारे के सालों बीत जाने के बाद भी देश के दलित, ओबीसी और आदिवासी गरीब हैं तो इसकी दोषी कांग्रेस है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हो चुका है। बाकी बचीं 70 सीटों पर आगामी 17 नवंबर को मतदान होगा, जिसके बाद वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन