Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला,विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर दो मई को विजय जुलूस पर लगाया बैन

admin

Tue, Apr 27, 2021

निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों- असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की मतगणना के संदर्भ में अहम ऐलान किया है. चुनाव आयोग ने कहा कि 2 मई को होने वाली मतगणना के दौरान किसी भी तरह का विजय जुलूस नहीं निकलेगा.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से यह फैसला मद्रास हाईकोर्ट द्वारा की गई एक गंभीर टिप्पणी के बाद लिया. हाईकोर्ट ने सोमवार को निर्वाचन आयोग की तीखी आलोचना करते हुए देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के लिये उसे अकेले 'जिम्मेदार' करार देते हुए 'सबसे गैर जिम्मेदार संस्था' बताया था.

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला,विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर दो मई को विजय जुलूस पर लगाया बैन
निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला,विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर दो मई को विजय जुलूस पर लगाया बैन

अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या के आरोपों में भी मामला दर्ज किया जा सकता है.

अदालत ने कहा था कि आयोग ने राजनीतिक दलों को रैलियां और सभाएं करने की अनुमति देकर महामारी को फैलने के मौका दिया.

बता दें तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल, असम और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 1 चरण का मतदान बाकी है. इन राज्यों के चुनावों की मतगणना दो मई को होगी.

Read also-:

Health Ministry-:अनावश्यक रूप से बाहर कदम न रखें,घर पर भी मास्क पहनने का समय

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन