Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Delhi में बारिश ने तोड़ा 19 सालों का रिकॉर्ड, आज भी जमकर बरस रहे बादल

admin

Thu, Sep 2, 2021
Delhi में बारिश ने तोड़ा 19 सालों का रिकॉर्ड, आज भी जमकर बरस रहे बादल

Delhi में होने वाली बारिश ने कल 19 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को दिल्ली में तेज बारिश हुई। दो दिनों से सुबह शुरू होने वाली बारिश घंटों तक जारी रहना लगातार जारी है। आज के दिन भी ऐसा होने के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली में गुरुवार को भी सुबह-सुबह बारिश शुरू हो गई है। आज भी शहर में जमकर बादल बरस रहे हैं। कल हुई बरसात से जगह-जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। कई इलाकों में दीवारें और पेड़ गिरने के मामले भी सामने आए हैं।

गुरुवार की सुबह करीब 6.30 बजे तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर रहा। दिल्ली में हो रही झमाझम बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया जिससे यातायात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, सितंबर के महीने में एक दिन में होने वाली यह सबसे ज्यादा बारिश है। बारिश ने शहर में बड़ी तबाही मचाई, क्योंकि चाणक्यपुरी, कनॉट प्लेस, आईटीओ, जनपथ और रिंग रोड में डिप्लोमैटिक एन्क्लेव सहित शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे पूरे राष्ट्रीय राजधानी में यातायात बाधित हो गया।

13 सितंबर, 2002 को राजधानी में 126.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 16 सितंबर, 1963 को अब तक का रिकॉर्ड 172.6 मिमी बारिश है। शहर में बुधवार सुबह 8.30 बजे से केवल तीन घंटे में 75.6 मिमी बारिश हुई। बता दें कि राजधानीमें कई इलाकों में भारी बारिश से दीवारों गिर गईं। बुधवार को पेड़ गिरने के भी के कम से कम 27 मामले सामने आए।

यह भी पढ़ें

Indore News:छेड़छाड़ के केस में चूड़ी बेचने वाले तस्लीम को नहीं मिली जमानत, वकील बोले- हाई कोर्ट जाएंगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन