Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान

admin

Sat, Nov 25, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की फैसिलिटी दोरे पर गए थे। इस बाबत पीएमओ की तरफ से सूचना भी दी गई थी। बता दें कि हल्के लड़ाकू विमान तेजस स्वदेशी है। बता दें कि तेजस लड़ाकू विमान को खरीदने में कई देशों ने रूची दिखाई है। अमेरिकी रक्षा दिग्गज जीई एयरोस्पेस ने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान एमके-2-तेजस के लिए संयुक्त रूप से इंजन उत्पादन करने के लिए एचएएल के साथ एक डील भी किया था।

https://youtu.be/0uq65h2lQUA?feature=shared

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उड़ान की तस्वीरों को भी साझा किया है। इन तस्वीरों में पीएम मोदी एयरफोर्स पाइलट की वर्दी में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।' बता दें कि इस साल अप्रैल महीने में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत का रक्षा निर्यात 15,920 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने इसे देश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि बताई थी।

https://twitter.com/narendramodi/status/1728309121060090253?t=vyWS6NlGo-g-GaAi7p7uDQ&s=19

तेजस की क्या है खासियत?

तेजस की खासियतों की बात करें तो तेजस एक स्वदेशी लाइट कॉम्बैट लड़ाकू विमान है। यह सालभर किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है। इस विमान में दो पायलट सीट है। इसे LiFT यानी लीड-इन फाइटर ट्रेनर कहते हैं। इस एयरक्राफ्ट को ग्राउंड अटैक एयरक्राफ्ट भी कहते हैं। क्योंकि जररूत पड़ने पर इससे हमला बी किया जा सकता है। भारतीय वायुसेना की तरफ से एचएएल को 123 तेजस विमानों को तैयार करने का ऑर्डर दिया गया है। एचएएल द्वारा एयरफोर्स को 26 विमान डिलीवर किए जा चुके हैं। ये सबी तेजस मार्क 1 हैं। बता दें कि भविष्य में डिलीवर की जाने वाली तेजस विमान अपग्रेड होंगी।

Read more - मोदी सरकार दे रही है 6000 रुपये, करना होगा ये काम, जानें किसे मिलेगा इसका लाभ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन