Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग : अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jul 7, 2026

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

दिल्ली। मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यकों की मौजूदा स्थिति और उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस नेता हुमैद शकील के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता, मुस्लिम उलेमा और समाजसेवी भी शामिल रहे।

बैठक में प्रदेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिम समाज के घटते राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर विस्तार से चर्चा हुई। हुमैद शकील ने कहा कि यदि पार्टी सभी वंचित और पीड़ित वर्गों को न्याय दिलाना चाहती है, तो उन्हें संगठन और नेतृत्व में उचित प्रतिनिधित्व एवं जिम्मेदारियां देना आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल ने इमरान प्रतापगढ़ी को बताया कि मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक समाज के नेतृत्व की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मुस्लिम उलेमाओं ने भी कहा कि समाज की समस्याओं और आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने वाला नेतृत्व प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि वर्तमान परिस्थितियों में अल्पसंख्यक समाज को ऐसा नेतृत्व मिलना चाहिए, जो उनकी समस्याओं को समझने के साथ उन्हें प्रभावी तरीके से संगठन और सार्वजनिक मंचों पर उठा सके। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी देशभर में अल्पसंख्यकों, वंचितों और कमजोर वर्गों के मुद्दे उठा रहे हैं, उसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी समर्पित, जमीनी और निर्भीक नेतृत्व को आगे लाने की आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि प्रदेश में ऐसे प्रतिबद्ध नेताओं को जिम्मेदारी दी जाए, जो अल्पसंख्यक समाज को संगठित करने के साथ कांग्रेस संगठन को भी नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान कर सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन