सागर शहर : ढोल धमाको के साथ महिलाओं ने लूटा बाज़ारत्रिशाला बडी पूजा के पहले सांकेतिक रूप से बाज़ार लूटने की होती है रस्म
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
Thu, Aug 20, 2026ढोल धमाको के साथ महिलाओं ने लूटा बाज़ारत्रिशाला बडी पूजा के पहले सांकेतिक रूप से बाज़ार लूटने की होती है रस्म
सागर / त्रिसाला बडी पूजा सदर बाज़ार मे 24 अगस्त को आयोजित होनी है, जिसकी तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी हैं । इसी क्रम मे आज महिलाओं द्वारा सांकेतिक रूप से बाज़ार लूटने की रस्म की गई । महिलाओं को आता देख दुकानदारों और घर के लोगों ने स्वेच्छा से ही महिलाओं को अनाज व रुपए देना शुरु कर दिया , जिसे वे बडे बर्तनो मे एकत्रित करती रहीं ।
इस अवसर पर छाया केसरवानी ने बताया कि इस सामूहिक रूप से एकत्रित किए गए अनाज और रुपयों का उपयोग रथ यात्रा के प्रसाद एवं कन्या भोज के लिए किया जाता है । इसके बाद महिलाओं द्वारा आज ही भीखी मांगने की रस्म की गई । जिसमे वे सभी अपने मानदानो के घरों मे भीख माँगने गई। जिसके अनाज से 20 अगस्त की रात को विशौला होगा ।
बाज़ार लूटने की रस्म मे प्रमुख रूप से सुशीला केसरवानी,पुष्पा केसरवानी, सविता केशरवानी,सुभद्रा केसरवानी, शोभना केसरवानी,सुलोचना केसरवानी, अनीता केसरवानी, सरिता केसरवानी,रंजीता केसरवानी,काजल केसरवानी, अनीता केसरवानी,रेखा केसरवानी,सविता केसरवानी,वंदना केसरवानी,दीप्ति केसरवानी,बबिता केसरवानी,नीलम केसरवानी,सरोज केसरवानी, नीतू केसरवानी,माया केसरवानी, संगीता केसरवानी,रितु केसरवानी आदि शामिल रहीं ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन