Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: 6 मई को होगी मतदान सामग्री वितरित

admin

Sat, May 4, 2024
सागरI मौसम के पूर्वानुमान एवं गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी दीपक आर्य ने मतदान कर्मियों से अपील की है कि वे 6 मई प्रातः 6ः00 बजे मतदान सामग्री वितरण स्थल पहुंचे और ठंडे वातावरण में ही सामग्री एकत्रित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएं। बता दें कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 6 मई को लोकसभा क्षेत्र सागर अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र सागर, बीना,सुरखी, खुरई , नरयावली  के मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय से किया जावेगा । मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 6 मई को भीषण गर्मी की संभावना है। भीषण गर्मी से मतदान दल के सदस्य परेशान न हो उनके स्वास्थ्य पर गर्मी से प्रतिकूल प्रभाव न पड़े तथा वे प्रातःकाल ठंडे वातावरण में मतदान सामग्री प्राप्त कर गर्मी बढ़ने के पूर्व ही अपने मतदान केन्द्र पर सकुशल पहुँच जायें । यह विचार करते हुये जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दल के सदस्यों के हित को ध्यान में रखते हुये मतदान सामग्री 6 मई को प्रातः 6 बजे से वितरित करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि सामग्री वितरण में लगाये गये समस्त अधिकारी-कर्मचारी 6 मई को प्रातः 6 बजे के पूर्व उपस्थित हों। सामग्री वितरण का कार्य प्रातः 6 बजे से कराया जाना सुनिश्चित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन