Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जरवाही। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर हिंदू सभा : विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर जरवाही में भव्य महासभा का आयोजन

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, Sep 13, 2026

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर जरवाही में भव्य महासभा का आयोजन

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर जरवाही में भव्य महासभा

कटनी/जरवाही। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम जरवाही में भव्य महासभा एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत के प्रांत धर्माचार्य प्रमुख माननीय सागर गुप्ता जी भाई साहब का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरुण राय जी, दीपक मिश्रा जी, जिला सह मंत्री, सत्संग प्रमुख संगम दुबे जी, निवार प्रखंड अध्यक्ष अनुराग तिवारी जी, जिला धर्म यात्रा प्रमुख रोहित सोनी जी, निवार प्रखंड मंत्री सोनू श्रीवास जी, गौ रक्षा प्रमुख जय अमन खटीक जी, सह मंत्री रामजी पटेल जी, निवार प्रखंड संयोजक कृष्ण कुमार कुशवाहा जी, सहसंयोजक शिवम बर्मन जी, पवन श्रीवास्तव जी, सौरभ श्रीवास्तव जी, अखिल पांडे जी, शैलेंद्र मिश्रा जी एवं जिला विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु कश्यप जी सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महासभा में क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज एवं धर्मप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकता, सामाजिक समरसता, भारतीय संस्कृति एवं धर्म के प्रति जागरूकता पर विचार रखे गए।

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Tags :

Jarwahi news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन