Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Vaccination of pregnant women in Chourai: अस्पताल में स्टाफ तैयार, सुबह दस बजे तक ज्यादा संख्या में टीका लगवाने पहुंची महिलाएं

admin

Fri, Jul 23, 2021
Vaccination of pregnant women in Chourai: अस्पताल में स्टाफ तैयार, सुबह दस बजे तक ज्यादा संख्या में टीका लगवाने पहुंची महिलाएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरई

Vaccination of pregnant women in Chourai: सुधीर द्विवेदी, छिंदवाड़ा एमपी न्यूज़। जिले में आज से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का कार्य शुरू हाे गया है। पहला दिन था, इसलिए अस्पताल में विशेष इंतजाम के साथ ही स्टाफ भी समय पर पहुंचा था। टीकाकरण का कार्य सुबह नाै बजे से शुरू हुआ, लेकिन अधिकांश केंद्राें पर सुबह दस बजे तक टीका लगवाने वाली गर्भवती महिलाओं की पहुचना शुरू हो गया था।

काेराेना की तीसरी लहर से बचाव के लिए अब गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जाना है। शासन से आदेश मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियाें में जुट गया था। चूंकि गर्भवती महिलाओं काे टीका लगना है, इसलिए हर सेंटर पर महिलाओं के वैक्सीनेशन के पहले चेकअप की व्यवस्था की गई है। जिससे यदि महिला काे काेई दिक्कत हैै ताे समय रहते पता चल सके। सुबह स्टाफ भी समय पर पहुंच गया था, केंद्राें पर गर्भवती महिलाओं की संख्या धीरे धीरे बढ़ती दिखाई दी। गर्भवती महिलाओं में टीका लगवाने काे लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने वाली महिलाएं भी पहले स्टाफ से यह पूछ रही हैं कि क्या इससे बच्चे काे काेई नुकसान ताे नहीं हाेगा। हालांकि हर सेंटर पर महिलाओं की जिज्ञासाओं काे शांत करने के लिए महिला चिकित्सक की तैनाती की गई है, जाे महिलाओं काे समझा रहा है कि टीके से काेई नुकसान नहीं है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरई

टीका करेगा बचावः चिकित्सक महिलाओं काे बता रहें है कि टीका लगाने से गर्भवती महिलाओं के साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी कोरोना जैसी घातक बीमारी से वैक्सीन की सुरक्षा मिल सकेगी। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरई में महिलाएं टीका लगवाने के लिए पहुंची। यहां पर महिलाओं को आन स्पाट टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीकाकरण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़ें

DAVV Exam Indore: ओपन बुक परीक्षा की कापियां जमा करने का स्टूडेंट्स को एक ओर मौका, शुक्रवार दोपहर 12 बजे दे सकेंगे उत्तरपुस्तिका

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन