Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

विजयराघवगढ़ से कारीतलाई तक 20 किलोमीटर की भव्य तिरंगा बाइक रैली : विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ से कारीतलाई निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली*

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, Aug 16, 2026

*विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ से कारीतलाई निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली*

*20 किलोमीटर की रैली का जगह जगह लोगों ने किया स्वागत*

विजयराघवगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ से कारीतलाई तक 20 किलोमीटर की भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा , महिला एवं कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से मार्ग को गुंजायमान कर दिया।

रैली में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा बाइक रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

विधायक संजय पाठक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

रैली में जनप्रतिनिधि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, उदयराज सिंह चौहान, मनीष देव मिश्रा,पलक गौवर, राजेश्वरी दुबे , संतोष केवट,प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकों कार्यकर्ता, युवा एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे की शान देखने को मिली।

Tags :

Sanjaypathak

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन