Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी । 72 वे दधिकांदो महोत्सव की तैयारियां पूरी : कल दधिकांदो में सुभाष चौक पर लगेंगी 51 हजार इनामी दही हांडी,विधायक संजय पाठक होंगे मुख्य अतिथि

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Sep 5, 2026

कल दधिकांदो में सुभाष चौक पर लगेंगी 51 हजार इनामी दही हांडी,विधायक संजय पाठक होंगे मुख्य अतिथि

रंगारंग कार्यक्रम में अनेक कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

कटनी । श्री बधाई उत्सव कमेटी के द्वारा कटनी में आयोजित होने वाले 72 वे दधिकांदो महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल 6 सितंबर रविवार को दधिकांदो महोत्सव की शोभायात्रा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से धूम-धाम और आकर्षक साज सज्जा के साथ शाम 5 बजे शुरू होगी जिसमें शोभायात्रा और झांकियां आकर्षण का केंद्र हाेगी। पूरे शोभायात्रा मार्ग पर नगर वासियों द्वारा अनेकों दही हांडी लगाई जाती है पर महोत्सव का मुख्य आकर्षण पिछले साल से प्रारंभ हुई सुभाष चौक की दही हांडी होती है जिसका आयोजन नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक के संयोजन एवं महारानी लक्ष्मी वार्ड के पार्षद अवकाश जायसवाल द्वारा आयोजन किया जा रहा है । पिछले वर्ष से प्रारंभ हुई और पहले ही आयोजन में हजारों युवाओं के डीजे पर नाचते हुए गोविंदा टोलियों द्वारा मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोडे जाने के वीडियो से शोसल मीडिया सहित जिले भर में वॉयरल हुई इस 51 हजार रुपए इनामी भव्य दही हांडी के मुख्य अतिथि श्री बधाई उत्सव कमेटी के संरक्षक एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक होंगे उन्हीं के सौजन्य से यह ईमानी राशि प्रदान की जाती है। कटनी नगर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर आयोजित होने वाली इस दही हांडी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दही हांडी के दौरान इस वर्ष सुभाष चौक पर सांस्कृतिक आयोजनों का मंच भी बनाया जा रहा है । कार्यक्रम के संयोजक नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं आयोजक श्री सुभाष चौक दही हांडी समिति के अध्यक्ष अवकाश जायसवाल ने अधिक से अधिक नागरिकों से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन