Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। पिपरोध में अज्ञात चोरों ने सुप्रसिद्ध जैन मंदिर को अपना निशाना : पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jul 7, 2026

पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

कटनी। जिले के ग्राम पिपरोध से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने सुप्रसिद्ध जैन मंदिर को अपना निशाना बनाने की कोशिश की। राहत की बात यह है कि मंदिर में स्थापित सभी पवित्र जैन प्रतिमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और चोर मुख्य गर्भगृह में घुसने में नाकाम रहे।

चोरों ने की ताला तोड़ने की पुरजोर कोशिश, पर नहीं हुए कामयाब

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शातिर चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह का ताला तोड़ने का काफी प्रयास किया। चोरों द्वारा किए गए प्रहार से ताला पूरी तरह टेढ़ा हो गया, लेकिन वह टूट नहीं सका। ताला मजबूत होने के कारण चोर मंदिर के मुख्य हिस्से में दाखिल नहीं हो पाए, जिससे एक बड़ी वारदात होने से टल गई।

गुप्त दानपेटी को बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार

मुख्य मंदिर के अंदर जाने में असफल रहने के बाद चोरों ने परिसर में रखी गुप्त दानपेटियों पर हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि चोरों ने दानपेटियों के ताले तोड़कर उसमें जमा की गई लगभग ₹80,000 से ₹90,000 की अनुमानित नगद राशि चोरी कर ली और मौके से रफूचक्कर हो गए।

लोगों में रोष

सुबह जब मंदिर के सेवादार और स्थानीय श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तब उन्हें इस चोरी के प्रयास का पता चला। घटना के बाद से स्थानीय जैन समाज और ग्रामीणों में रोष है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन