Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जिला पंचायत के सभा कक्ष में सामान्य सभा की बैठक स्थगित : सदन की सर्वसम्मति से जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी तिथि तक के लिए स्थगित

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Aug 12, 2026

सदन की सर्वसम्मति से जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी तिथि तक के लिए स्थगित

कटनी (12 अगस्त)- बुधवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक स्थगित कर दी गई। आगामी बैठक की सूचना पृथक से दी जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिनों जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी के पिता श्री रामनारायण त्रिपाठी का निधन हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा की सहमति एवं सदन की सर्वसम्मति से जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दी गई। बैठक स्थगन की घोषणा जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने की। इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सर्व श्री अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर,जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य अजय गोटिया, प्रेमलाल केवट, रीना राकेश लोधी, संगीता देवी, माला मौसी एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों की मौजूदगी रही। उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने श्री त्रिपाठी जी के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। वहीं जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्री अजय गोटिया ने कहा की श्री त्रिपाठी जी के निधन से हम सभी को गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा कि इस असहनीय दुख एवं शोक की घड़ी में श्री त्रिपाठी जी के निधन पर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं सम्मान प्रकट करने हेतु 2 मिनट का मौन रखे जाने के आग्रह को पूरे जिला पंचायत परिवार और सदन ने अंगीकार करते हुए मौन रखा एवं मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री गोटियां ने आगे कहा कि इस असीम दुख की घड़ी में पूरा जिला पंचायत परिवार उनके परिवार के साथ है और हम सब शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना करते है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि विजय राघवगढ़ श्री उदयराज सिंह, बहोरीबंद विधानसभा के श्री पप्पू मिश्रा, जनपद पंचायत बड़वारा की अध्यक्ष सुधा जायसवाल, बहोरीबंद के जनपद अध्यक्ष श्री लालकमल बंसल, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह,मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी, पीसीओ गोदफ्रीज किस्पोट्टा, मोहम्मद आरिफ एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Tags :

jilapanchayat katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन