सागर शहर : भारतीय जनता पार्टी आज जिस विशाल और सशक्त स्वरूप में दिखाई देती है, उसकी नींव में कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों का परिश्रम
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
Sat, Aug 22, 2026
सागर में संजय नगायच का आत्मीय स्वागत, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी संग कार्यकर्ताओं के बीच सजा संगठनात्मक संस्मरणों का दौर
भारतीय जनता पार्टी आज जिस विशाल और सशक्त स्वरूप में दिखाई देती है, उसकी नींव में कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों का परिश्रम, संघर्ष और समर्पण समाहित है : संजय नगायच
सागर। मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच शनिवार को सागर प्रवास के दौरान संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री नगायच ने भाजपा कार्यालय का अवलोकन कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर उन्होंने संगठन के संघर्ष, विस्तार और कार्यकर्ता जीवन से जुड़े अनेक संस्मरण साझा किए।
भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री नगायच का अभिनंदन किया। लंबे समय बाद कई पुराने साथियों से हुई मुलाकात के दौरान संगठन के बीते दौर की स्मृतियां ताजा हुईं। चर्चा का सिलसिला आगे बढ़ा तो पुराने प्रवास, संगठनात्मक कार्यक्रमों और सीमित संसाधनों के बीच संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों से जुड़े कई रोचक प्रसंग भी सामने आए।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए श्री नगायच ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस विशाल और सशक्त स्वरूप में दिखाई देती है, उसकी नींव में कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों का परिश्रम, संघर्ष और समर्पण समाहित है। सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बीच कार्यकर्ताओं ने विचार के प्रति अटूट निष्ठा के साथ गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर संगठन को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका कार्यकर्ता है। पद और दायित्व समय के साथ बदलते रहते हैं, लेकिन विचार और संगठन के प्रति कार्यकर्ता का समर्पण स्थायी रहता है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का समन्वय ही संगठन को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
पुराने संगठनात्मक दौर को याद करते हुए श्री नगायच ने कहा कि पहले संसाधन सीमित थे, लेकिन कार्यकर्ताओं में उत्साह, आत्मीयता और समर्पण की कोई कमी नहीं थी। संगठन का प्रत्येक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के सामूहिक पुरुषार्थ से सफल होता था। कार्यकर्ताओं के बीच बना यही पारिवारिक भाव भाजपा की कार्यसंस्कृति की विशेषता है और यही भाव आज भी संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है।
श्री नगायच ने कार्यकर्ताओं से संगठन के संस्कारों और कार्यपद्धति को आत्मसात करते हुए समाज के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवा, संवाद और संवेदनशीलता के साथ जनता के बीच उपस्थित रहना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन की अमूल्य पूंजी है। संजय नगायच ने लंबे संगठनात्मक जीवन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और संस्मरण नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, परंपराओं और कार्यकर्ता भाव को समझने की प्रेरणा देते हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा जब एक साथ आगे बढ़ती है तो संगठन की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। श्री नगायच का कार्यकर्ताओं के बीच सहजता से बैठकर पुराने अनुभव साझा करना भाजपा में व्याप्त उसी आत्मीय और पारिवारिक कार्यसंस्कृति को दर्शाता है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सिकरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग प्यासी, रामेश्वर नामदेव, विनय मिश्रा, पप्पू फुसकेले, रितेश तिवारी, सुबोध पाराशर, चैन सिंह ठाकुर, सुमित यादव, यश अग्रवाल, विक्रम सोनी, संध्या भार्गव, तृप्ति बाबू सिंह लोधी, जय सोनी, आलोक केशरवानी, राहुल नामदेव, रामेश्वर यादव, मनोज रैकवार, निखिल अहिरवार, गुड्डू सोनी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन