Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-सर्प संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से : कटनी वन मंडल में सर्प रेस्क्यू प्रशिक्षण का आयोजन, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, Jun 21, 2026

कटनी वन मंडल में सर्प रेस्क्यू प्रशिक्षण का आयोजन, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

कटनी। वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-सर्प संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से कटनी वन मंडल द्वारा सर्प रेस्क्यू एवं सर्पदंश जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वन विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, होमगार्ड तथा स्थानीय सर्प मित्र शामिल रहे।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न प्रजातियों के सांपों की पहचान, विषैले एवं गैर-विषैले सर्पों में अंतर, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), सुरक्षित सर्प रेस्क्यू तकनीकों तथा रेस्क्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियों को सर्प पकड़ने एवं सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया भी सिखाई गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षित सर्प मित्रों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों में प्रभावी एवं सुरक्षित तरीके से कार्य करने हेतु सक्षम बनाना था, जिससे मानव जीवन एवं वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय तथा बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में स्थानीय सर्प मित्रों को सर्प रेस्क्यू किट वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षित सर्प मित्रों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से प्राप्त अनुभवों एवं सुझावों पर चर्चा की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन