Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर शहर : विश्व एवं राष्ट्र कल्याण के लिए 21 से 26 अगस्त तक होगा श्री महारुद्र महायज्ञ, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण व महा रुद्र

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Thu, Aug 20, 2026


विश्व एवं राष्ट्र कल्याण के लिए 21 से 26 अगस्त तक होगा श्री महारुद्र महायज्ञ, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण व महा रुद्राभिषेक का आयोजन
शुक्रवार दोपहर 3 बजे भगवान परशुराम मंदिर से वैदिक वाटिका तक निकलेगी भव्य कलश यात्रा    

सागर/ विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावना से अनंत श्री विभूषित ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज की कृपा एवं  प्रेरणा से पूज्य गृहस्थ संत केशव गिरी जी महाराज जी के पावन सानिध्य में सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े द्वारा लगातार पांचवें वर्ष श्री महारुद्र यज्ञ, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महा रुद्राभिषेक एवं श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 21 से 26 अगस्त तक बटालियन के पीछे स्थित वैदिक वाटिका, मकरोनिया में होने वाले इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा दोपहर 3 बजे भगवान परशुराम मंदिर से प्रारंभ होकर वैदिक वाटिका तक जाएगी ,कलश यात्रा में परम पूज्य गृहस्थ संत श्री केशव गिरी जी महाराज  का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। उनके आध्यात्मिक, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का विशेष स्वरूप प्रस्तुत करेगी, गाजे बाजे के साथ यात्रा  का मुख्य आकर्षण ,नव शक्ति दुर्गा मंडल बामोरा' रहेगी जिसमें छोटी छोटी बेटियों के द्वारा अखाड़े का करतब दिखाया जाएगा यात्रा के वैदिक वाटिका पहुंचने के बाद धार्मिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ कलश यात्रा का समापन किया जाएगा।  यज्ञ शाला में पूजन होगा।
*प्रतिदिन होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण, यज्ञ और महा रुद्राभिषेक
आयोजन के तहत 22 से 26 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा। इसके बाद हवन-यज्ञ, श्री शिव महापुराण की मंगलमय कथा, सत्संग एवं महारुद्राभिषेक के कार्यक्रम होंगे। पूजन अर्चन हवन सामग्री यही आयोजकों द्वारा  सभी भक्तों को प्रदान की जाएगी,नारी शक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है कलश यात्रा
सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने कहा कि यह कलश यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कार, आस्था, नारी शक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारा और एकता भी मजबूत होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
 उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे भगवान परशुराम मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और अपनी सहभागिता से इस पुण्य अवसर को और मंगलमय बनाएं।
       इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। आयोजन स्थल वैदिक वाटिका को भी धार्मिक आयोजन के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन