Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

अखंड रामायण पाठ,भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर होगा सिलौंडी।

मुक्तिधाम पहुंचने से पहले दलदली सड़क से होता है सामना, इस कठिनाई से अंतिम संस्कार करते हैं ग्रामीण

स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप।

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदोन्नति के बाद बड़े पैमाने पर तबादले, कटनी वृत्त में नए सहायक अभियंताओं की

सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई 'बाल विवाह मुक्त भारत' की शपथ, कहा— बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP में CM पद की अटकलों के बीच शिवराज सिंह चौहान का आया बड़ा बयान

admin

Tue, Dec 5, 2023

मध्य प्रदेश में बीजेपी का सीएम कौन होगा? अटकलों के बीच निवर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ना तो पहले कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे और ना आज हैं।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं तथा पार्टी जो भी काम देगी उसे पूरी क्षमता और ईमानदारी से करेंगे। हाल ही में एक वीडियो संदेश साझा कर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री का दावेदार ना तो पहले कभी रहा और ना आज हूं। मैं एक कार्यकर्ता के नाते सदैव, भारतीय जनता पार्टी मुझे जो भी काम देगी उसे समर्पित भाव से अपनी संपूर्ण शक्ति, क्षमता, और प्रमाणिकता, ईमानदारी से सदैव करता रहूंगा। मोदी जी हमारे नेता हैं और उनके साथ काम करने में हमने सदैव गर्व और आनंद का अनुभव किया है। प्रदेश की जनता का एक बार फिर से आभार।'

शिवराज सिंह चौहान ने यह बात ऐसे वक़्त पर कही है जब मध्य प्रदेश में सरकार गठन की प्रक्रिया तथा मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर हलचल तेज है। बीजेपी ने इस बार शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया था। पार्टी ने तीन मंत्रियों सहित सात सांसदों तथा दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा था। तब से अटकलें लगाईं जा रही हैं कि बीजेपी इस बार राज्य में नेतृत्व में परिवर्तन कर सकती है। हालांकि, बीजेपी की तरफ से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

https://youtube.com/shorts/4kilqIg98nM?feature=shared

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। बीजेपी ने 230 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 163 पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटों से संतोष करना पड़ा है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर सीएम बनाया जा सकता है। राजनीतिक विश्लेषक एवं बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि चौहान रेस में सबसे आगे हैं। जिस प्रकार का प्रचंड बहुमत पार्टी को मिला है उससे संकेत प्राप्त हुआ है कि शिवराज के खिलाफ जनता में किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है, बल्कि 'मामा' की लोकप्रियता कायम है। ऐसे में उन्हें दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

Read more - Narottam Mishra: ‘तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरी हार के हैं.’, पराजय के बाद शायराना अंदाज में दिखे नरोत्तम मिश्रा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन