Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सिलौंडी पुलिस ने महुआ लहान और : कच्ची शराब पर की करवाई

हिमांशु

Sun, Sep 6, 2026

कटनी में अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा: सागर त्रासदी के बाद जिला प्रशासन सतर्क

मध्य प्रदेश | कटनी

सागर जिले में जहरीली/नकली शराब पीने से हुई दर्दनाक त्रासदी के बाद कटनी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इस घटना से सबक लेते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में, सिलौंडी चौकी पुलिस ने ग्राम धनवाही में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बैसाखू ठाकुर के घर पर दबिश देकर 4 डिब्बे महुआ लहान और 4 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इस अवैध कारोबार में बैसाखू ठाकुर के साथ उनकी पत्नी हरछटिया भी संलिप्त थी। इस सफल कार्रवाई में सिलौंडी चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे, धर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सागर में जहरीली शराब से मचा कोहराम, 11 से अधिक लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि सागर जिले की बंडा तहसील के घूघरा खुर्द, जालमपुर, बराज, नौराज, दलपतपुर और बमूरा सहित आसपास के गांवों में शनिवार रात जहरीली शराब पीने से हाहाकार मच गया। शराब का सेवन करने से कई लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद रविवार सुबह तक मौतों का सिलसिला शुरू हो गया।

मौत का आंकड़ा: सागर CMHO डॉ. देवेश पटेरिया ने 11 मौतों की पुष्टि की है, जबकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच चुकी है।

अस्पताल में भर्ती: 25 से 30 लोग गंभीर स्थिति में बंडा सिविल अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (सागर) में इलाज करवा रहे हैं।

मौत का कारण: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्राथमिक लक्षण 'मिथाइल अल्कोहल पॉइजनिंग' (जहरीली शराब का असर) की ओर इशारा कर रहे हैं।

सागर की इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, जिसके चलते कटनी पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लगातार गांव-गांव में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कस रही है।

Mpnewslive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Mpnewslive

Mpneswlive Katni

All india

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन