Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: लोकसभा में सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े नेआधुनिक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल प्रारंभ करने की मांग उठाई

admin

Wed, Jul 30, 2025

सागर/ सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने संसद में सागर के लिए एक आधुनिक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल की स्थापना की तत्काल स्वीकृति देने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि सागर के औद्योगिक और लॉजिस्टिक विकास के लिए एक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल न केवल आवश्‍यक है बल्कि यह पूरे मध्य भारत की आर्थिक दिशा बदल सकता है। उन्होंने इस विषय को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री माननीय राममोहन नायडू जी से भी निवेदन किया है कि इस मांग को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा किया जाए ।
50000 करोड़ की रिफायनरी विस्तार परियोजना से जुड़ेगा सागर - सांसद डॉ. वानखेड़े ने सदन में बोलते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सागर में बीना रिफायनरी के विस्तार हेतु 50000 करोड़ रुपए की परियोजना का शुभारंभ किया गया है। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि इसके माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस निवेश से लॉजिस्टिक, ट्रांसपोर्ट, निर्माण और रोजगार के क्षेत्रों में भारी संभावनाएं उत्पन्न होंगी। इसलिए एक आधुनिक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल की उपलब्धता इस पूरी प्रक्रिया को गति देने में सहायक होगी।
पर्यटन, राष्ट्रीय सुरक्षा और कनेक्टिविटी को मिलेगा बल – उन्‍होनें कहा कि सागर न केवल औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यटन की दृष्टि से भी एक प्रमुख क्षेत्र है। यहां पर सेनिक छावनी और कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित हैं, जो इस क्षेत्र को रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व, डॉ. हरिसिंह गौर केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय, बुन्‍देलखण्‍ड मेडीकल कॉलेज, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। इसलिए यदि सागर को हवाई मार्ग से जोड़ा जाए, तो इससे पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
सांसद डॉ. वानखेड़े ने कहा कि सागर का भौगोलिक स्थान इसे देश के हर कोने से जोड़ता है, इ‍सलिए एक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल यहां स्थापित कर सागर को मध्य भारत का लॉजिस्टिक और पर्यटन हब बनाया जा सकता है। जिससे इस क्षेत्र की आर्थिक विकास की गति कई गुना तेज होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन