Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बीजेपी कटनी ने सोशल मीडिया विभाग की नई जिला टीम घोषित : सचिन तिवारी बने जिला संयोजक, कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Jul 13, 2026

कटनी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कटनी ने सोशल मीडिया विभाग की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ‘टंडन’ द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश नेतृत्व की सहमति से सोशल मीडिया विभाग में जिला संयोजक, सह संयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश में बताया गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग संगठन प्रभारी राहुल कोठारी, संगठन जिला प्रभारी सुनीत जैन तथा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुपर त्यागी की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं।

नई टीम में सचिन तिवारी को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं केतन गर्ग, कैलाश कचरे, अनार सिंह पटेल और विवेक गुप्ता को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अश्वनी पटेल, अभिन्य तिवारी, अखिलेश नामदेव, शिवराज सिंह, प्रमुख कस्तवार और नमन दुबे को सोशल मीडिया विभाग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ‘टंडन’ ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।

Tags :

katnibjpnews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन