Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए 5 हजार की उगाही, परिजनों का हंगामा, पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुँचे

admin

Fri, Jul 4, 2025
जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए 5 हजार की उगाही, परिजनों का हंगामा, पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुँचे बैतूल। जिला अस्पताल बैतूल में डिलीवरी के नाम पर 5 हजार रुपये वसूली का मामला सामने आने के बाद गुरुवार शाम अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर नारेबाजी करते हुए घूसखोरी का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, आईएमओ डॉ. रानू वर्मा सहित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुँचे और लोगों को समझाइश दी। परिजनों को मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। 5000 रुपये देने के बाद ही हुआ ऑपरेशन! ग्राम अंधेरबावड़ी, आठनेर निवासी जयदेव सेलूकर ने बताया कि 29 जून को उनकी पत्नी संगीता सेलूकर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन तक ऑपरेशन नहीं किया गया और ऑपरेशन के नाम पर रुपये माँगे गए। मजबूरी में 5000 रुपये देने के बाद ही सीजर ऑपरेशन किया गया। परिजनों ने डॉ. वंदना धाकड़ पर पैसे लेने का आरोप लगाया है और दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की माँग की है। “जांच कर कार्रवाई करेंगे” इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने कहा: “सीजर ऑपरेशन के नाम पर 5 हजार रुपये लिए जाने की शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन