Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। जनपद पंचायत कटनी की मझगवा पंचायत के पीछे स्थित लगभग 40 वर्ष : मझगवा में तालाब पाटने पहुंचे लोग, ग्रामीणों के विरोध से लौटी जेसीबी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Jul 13, 2026

मझगवा में तालाब पाटने पहुंचे लोग, ग्रामीणों के विरोध से लौटी जेसीबी

कटनी। जनपद पंचायत कटनी की मझगवा पंचायत के पीछे स्थित लगभग 40 वर्ष पुराने तालाब को पाटने की कथित कोशिश को लेकर रात गांव में हंगामे की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब आठ से दस बजे के बीच कुछ लोग जेसीबी मशीन लेकर तालाब में मिट्टी डालने पहुंचे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तालाब पाटे जाने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते जेसीबी मशीन और मौके पर मौजूद लोगों को वापस लौटना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब वर्षों पुराना है और गांव के लोग इसके पानी का उपयोग करते हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग तालाब को अपनी निजी भूमि बताकर उसे पाटने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर तालाब को सुरक्षित रखने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Tags :

katni news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन