Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: गणतंत्र दिवस दिल्ली की परेड में राजपथ पर कदमताल करेगा शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय का एनसीसी कैडेट श्रेयांश राय

admin

Sun, Dec 29, 2024

सागर/ आगामी 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सागर के शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय का छात्र श्रेयांश राय भी कदमताल करते हुए नजर आएगा। उक्त छात्र का चयन आरडीसी परेड के लिए किया गया है।
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए महाविद्यालय के चार कैडेट्स का चयन प्री आरडीसी के लिए हुआ था। अंतिम चयन प्रक्रिया में कैडेट श्रेयांश राय का चयन दिल्ली के राजपथ पर होने वाली राष्ट्रीय परेड करने के लिए किया गया है। इससे पहले राष्ट्रीय स्तर के कई कैंपों के लिए भी महाविद्यालय के अन्य कैडेट्स का चयन हो चुका है।
शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सरोज गुप्ता व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ जय नारायण यादव समेत समस्त स्टाफ द्वारा चयनित कैडेट को शुभकामनाएं दी गई हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन