Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई 'बाल विवाह मुक्त भारत' की शपथ, कहा— बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

कटनी मंडी शुल्क 1.5% करने के फैसले का कांग्रेस ने किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा— विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक वातावरण मन को देता है अपार शांति, गुरु परंपरा

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mpnews-आमों की सुरक्षा के लिए किसान ने रखे 3 गार्ड ,9 कुत्ते, 2.7 लाख रुपये प्रति किलो है आम की कीमत

admin

Thu, Jun 24, 2021
Mpnews-आमों की सुरक्षा के लिए किसान ने रखे 3 गार्ड ,9 कुत्ते, 2.7 लाख रुपये प्रति किलो है आम की कीमत

Mpnews-भारत हर चीज में विविधता है फिर चाहे बोली हो,भाषा हो,धर्म हों,जानवरों की प्रजाति हो,पेड़ों की प्रजाति हो या फिर फलों की ही प्रजाति क्यों न हो।दुनिया का सबसे बड़ा फलों और सब्जियों का निर्यातक देश भारत पूरे विश्व मे अपने लज़ीज़ और स्वादिष्ट फलों के लिए जाना जाता है।अब मध्य प्रदेश के एक किसान द्वारा उगाए गए एक अनोखी प्रजाति के आम की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

जाने इन विशेष प्रकार के आमों के बारे में सब कुछ

मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक बगीचे के मालिक ने इन विशेष प्रजाति की आमों को अपने बगीचे में उगाया है।आपको बता दें कि इस आम की प्रजाति जापान में पाई जाती है व इसको 'टाइयो नो टमैंगो'(Taiyo no Tamago) नाम।से जाना जाता है।यह आम पक जाने पर हल्के पीले और लाल रंग का दिखता है इसलिए इसे एग ऑफ सन यानी सूरज का अंडा भी कहा जाता है।

इन विशेष प्रजाति के एक आम का वजन 900 ग्राम तक होता है।ये आम बेहद स्वादिष्ट व मीठे होते हैं और इनमे रेशे नही पाए जाते हैं।भारत मे इस प्रजाति के आम अभी तक सिर्फ एक ही जगह उगाए गए है और वो है मध्य प्रदेश का जबलपुर जहां संकल्प नाम के शख्श ने इसे अपनी बंजर पड़ी जमीन पर उगाया है।यह विशेष इसलिए भी है क्योंकि इन आमों को जापान में विशेष वातावरण में उगाया जाता है लेकिन संकल्प ने इसे खुले और सामान्य वातावरण में ही उगाया है।

आम की सुरक्षा के लिए रखे 3 गार्ड व 9 कुत्ते

Mpnews यह सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे कि आमों के सुरक्षा के लिए गार्ड व कुत्ते रखे गए है लेकिन यह सच है।इसकी वजह है आमों की कीमत,यह आम बेहद कीमती है व चोरी ने हो जाएं इस वजह से इनकी सुरक्षा के लिए गार्ड व कुत्ते रखे गए हैं।आपको बता दें कि प्रति किलो आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.7 लाख रुपये तक है।इसी कारण गार्ड और कुत्ते 24 घंटे इनकी सुरक्षा में लगे रहते हैं।

Read Also-प्रत्यर्पण से पहले स्पेनिश जेल में मृत पाए गए एंटीवायरस उद्यमी John McAfee,आत्महत्या का संदेह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन