Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mpnews-:अब नहीं लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस,शिवराज सरकार का छात्रों के हित में बड़ा फैसला

admin

Tue, Apr 27, 2021

Mpnews-:कोरोना महामारी के बीच मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग (School Education Department, MP) ने बड़ा फैसला लिया. राज्य में कक्षा 1 से 9वीं व 11वीं की संचालित हो रहीं ऑनलाइन कक्षाओं को रद्द कर दिया गया. कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं की कक्षाएं नियमित रूप से ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित होंगी.

https://twitter.com/schooledump/status/1387033379023978498?s=19

सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूलों के लिए फैसला
प्रदेश सरकार ने कुछ दिनों पहले ही फैसला लेते हुए 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आगामी आदेश तक निरस्त की थीं. वहीं अब फैसला लिया कि प्रदेश की सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में संचालित ऑनलाइन कक्षाएं अब नहीं होंगी. इनमें CBSE, ICSE, माध्यमिक शिक्षा मण्डल व अन्य किसी बोर्ड से संबंधित स्कूलों को भी शामिल किया गया है.

Mpnews-:अब नहीं लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस,शिवराज सरकार का छात्रों के हित में बड़ा फैसला
Mpnews-:अब नहीं लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस,शिवराज सरकार का छात्रों के हित में बड़ा फैसला

मई माह के लिए हुआ निर्णय
यह निर्णय 1 मई 2021 से 31 मई 2021 तक के लिए लिया गया. इसमें कक्षा 10वीं व 12वीं को छूट दी गई. बताया गया है कि बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को छोड़कर शेष सभी कक्षाओं के लिए यह निर्णय है. विभाग की ओर से बताया गया कि कोरोना महामारी काल में विद्यार्थियों में भय एवं तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है. इसी कारण स्कूलों में संचालित तमाम ऑनलाइन कक्षाओं को निरस्त किया जाता है.

Read also:-

MP बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षाएं स्थगित, रद्द नहीं: MPBSE

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन