Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mp School Reopen-26 जुलाई से मध्य प्रदेश में 50 फीसदी बच्चों के साथ स्कूल खोलने का आदेश।

admin

Sat, Jul 24, 2021
Mp School Reopen-26 जुलाई से मध्य प्रदेश में 50 फीसदी बच्चों के साथ स्कूल खोलने का आदेश।

Mp School Reopen-मध्य प्रदेश में भी स्कूल खोलने की तारीख घोषित हो चुकी है। यहां पर सोमवार से 11वीं और 12वीं के स्कूल खोले जाएंगे। वहीं 9वीं और 10वीं के स्कूल पांच अगस्त से खोले जाने की तैयारी है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। शुक्रवार की देर शाम विभाग ने इसको लेकर विस्तृत रिपोर्ट जारी की। सभी स्कूल केवल 50 परसेंट की क्षमता के साथ खोले जाएंगे। साथ ही अन्य कोरोना गाइडलाइंस भी फॉलो करने होंगे।

सुनिश्चित हो स्कूल स्टाफ का टीकाकरण 
शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया की सभी 52 जिलों के डीएम को इस बाबत पत्र जारी किया जा चुका है। इसमें कहा गया है कि 31 जुलाई तक सभी स्कूलों के शिक्षकों और स्टाफ का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। शिक्षा मंत्री ने आगे कहाकि स्कूल प्रशासन को कह दिया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और सही ढंग से सेनेटाइजेशन जरूर कराएं। वहीं अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग दिन तय करने का निर्देश भी दिया गया है। इस दौरान स्कूल हॉस्टल और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी दे सकते हैं। हालांकि इस दौरान केवल 50 परसेंट क्षमता रखनी अनिवार्य होगी। 

प्रेयर, खेलकूद और सांकृतिक आयोजन पर रोक
स्कूल खोलने संबंधी स्कूल में प्रेयर, खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजन को लेकर भी आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि स्कूल में प्रार्थना नहीं होगी। वहीं खेलकूद से जुड़े आयोजनों और सांस्कृतिक आयोजन करने पर भी पाबंदी रहेगी। वहीं प्रदेश के कोचिंग सेंटर्स को भी पांच अगस्त से खोलने की इजाजत दी गई है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में स्कूल खोलने के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें

Vaccination of pregnant women in Chourai: अस्पताल में स्टाफ तैयार, सुबह दस बजे तक ज्यादा संख्या में टीका लगवाने पहुंची महिलाएं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन